दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी दुनिया के अलग-अलग देशों में जाकर भारत के बारे में गलत बातें करते हैं। उनके मुताबिक, राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश के हितों और उसकी पहचान को भी निशाना बनाने लगे हैं। ठाकुर ने कहा कि विपक्ष को सरकार से सवाल पूछने और उसकी नीतियों की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन ऐसा करते समय देश की छवि और उसके हितों का भी ध्यान रखना चाहिए।