21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Delhi / New Delhi / Pakistan के मंत्री के भारत दौरे पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- आतंकवाद पर मोदी सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ कहां गया?

Pakistan के मंत्री के भारत दौरे पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, पूछा- आतंकवाद पर मोदी सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ कहां गया?

Priyanka Chaturvedi Latest Statement: पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक के भारत दौरे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति के बावजूद पाकिस्तानी मंत्री का भारत में स्वागत क्यों किया जा रहा है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 21 Nov 2026, 4:04 PM IST

Pakistan Minister India Visit

शिवसेना (UBT) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे पर सवाल उठाए। (फाइल फोटो-IANS)

Zero Tolerance on Terrorism: पाकिस्तान के एक मंत्री के भारत दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। शिवसेना (UBT) की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने इस दौरे पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया है। उन्होंने पूछा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान से बातचीत नहीं करने की बात कही थी, तो अब वहां के मंत्री का भारत में स्वागत क्यों किया जा रहा है?

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह बेहद दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को भरोसा दिलाया गया था कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का रास्ता नहीं छोड़ता, तब तक उससे कोई बातचीत नहीं होगी। इसके बावजूद अब पाकिस्तान के एक मंत्री भारत आए हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि यह वही मंत्री हैं, जो कई मौकों पर भारत के खिलाफ बयान दे चुके हैं।

कौन हैं पाकिस्तान के मंत्री, जिनके दौरे पर उठे सवाल?

दरअसल, पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में शामिल होने आए हैं। मई 2023 में बिलावल भुट्टो जरदारी के भारत दौरे के बाद किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। मई 2025 में दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव के बाद भी पाकिस्तान के किसी मंत्री का यह पहला दौरा है।

सरकार की नीति पर उठाए सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ बयान दिए जाते रहे हैं। ऐसे में उसके मंत्री का भारत आना सवाल खड़े करता है। उन्होंने केंद्र सरकार को पुराने रुख की याद दिलाते हुए कहा कि देश को बताया गया था कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते।

उनका सवाल है कि अगर सरकार का आतंकवाद के खिलाफ रुख पहले की तरह सख्त है, तो फिर पाकिस्तान के मंत्री के दौरे को लेकर यह फैसला क्यों लिया गया? प्रियंका ने कहा कि आतंकवाद के मामले में भारत को अपने रुख पर कायम रहना चाहिए और किसी तरह की ढिलाई नहीं दिखानी चाहिए।

पाकिस्तानी मंत्री का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब दोनों देशों के रिश्तों में पहले से तनाव है। ऐसे में प्रियंका चतुर्वेदी के सवालों ने एक बार फिर पाकिस्तान के साथ भारत की नीति को लेकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है।