
दौसा. रामकरण जोशी राजकीय विद्यालय में 63वीं जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि डीईओ प्रारम्भिक ओमप्रकाश शर्मा, अध्यक्षता रोटरी क्लब लिटरेसी चेयरमैन संजय जैन, विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब उपाध्यक्ष शिवशंकर सोनी, नवल खण्डेलवाल, संयोजक व प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य राजीव व्यास, क्रिकेट संघ संयुक्त सचिव प्रदीप नागर आदि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
बास्केटबॉल 17 वर्ष में प्रथम फ्रेम इंटरनेशनल स्कूल व द्वितीय सरस्वती विद्या मंदिर बांदीकुई तथा 19 वर्ष में अभिनव विद्या मंदिर बांदीकुई प्रथम व सरस्वती विद्या विहार बांदीकुई द्वितीय रही। क्रिकेट 17 वर्ष में विजेता राउमावि मानपुरिया तथा उपविजेता महर्षि अंगिरा अचलपुरा, 19 वर्ष में विजेता राउमावि राहुवास व उप विजेता रामकरण जोशी स्कूल दौसा रही। इस दौरान डॉ. रामवीर चौधरी, अरुणेश जाकड़, कमलेश त्रिवेदी, बृजेश तिवाड़ी, अजय भातरा, सुरेश कुमार आदि मौजूद थे।
बांदीकुई. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्यालावास खुर्द में चल रही 63 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि भामाशाह केदार मीना ने कहा कि खिलाड़ी हार से निराश नहीं हो। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जयसिंह गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य राजेन्द्र भारद्वाज, शारीरिक शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल गुरु, बांदीकुई पब्लिक स्कूल निदेशक शुभम झालानी, प्रधानाध्यापक सुमेरसिंह पांचोली व कांग्रेस नेता राजेन्द्र चौधरी थे।
प्रतियोगिता संयोजक सुमेरसिंह श्यालावास ने बताया कि हैैण्डबाल में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गांगाल्यावास व बनियाना उपविजेता रही। फुटबाल में मदर टेरेसा दौसा व उप विजेता बीएन जोशी बांदीकुई, क्रिकेट प्रतियोगिता में राणापाड़ा विजेता एवं बीपीएस स्कूल बांदीकुई, बास्केटबाल सेन्ट फासिंस स्कूल व उपविजेता आश्रम स्कूल दौसा, जिमनास्टिक में भगलाव विजेता एवं ऊनबडा गांव उपविजेता रही।
इस दौरान विजेता व उप विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन गिर्राज प्रसाद अरनिया ने किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक सूरजमल गुर्जर, विजय शर्मा, विजयसिंह, दिनेश पचोली, दिनेश पारीक, मुकुट वर्मा व मोती लाल गुप्ता मौजूद थे। (नि.सं.)
मण्डावर. कस्बे के बालिका स्कूल खेल मैदान में 6 3वीं खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। खो-खो 17 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक सीकरी विजयी, 19 वर्ष में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल 19 वर्ष में आश्रम स्कूल दौसा व 17 वर्ष में रेलवे स्कूल बांदीकुई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुड़ला ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस दौरान हुड़ला ने खेल मैदान का भी उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवीणलता, लक्ष्मणसिंह मीना, विजय झालानी, मनीष शर्मा, मुखराम पीटीआई, राजेश बनावड़, भजनलाल मीना आदि मौजूद रहे।