दौसा

श्रीगिरिराजधरण मंदिर में फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु

फूलों से आकर्षक शृंगार कर झांकी सजाई
2 min read
Feb 28, 2019
false-devotees-in-fagotsav-in-shrigir-rajadharan-temple
श्रीगिरिराजधरण मंदिर में फागोत्सव में झूमे श्रद्धालु

दौसा ग्रामीण. श्रीगिरिराजधरण मन्दिर में श्रीश्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान के तत्वावधाान में बुधवार को फागोत्सव मनाया गया।इस दौरान ठाकुरजी का फूलों से आकर्षक शृंगार कर झांकी सजाई गई एवं श्याम बाबा की ज्योत जलाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत रामवीर भुखमरिया ने गणेश वंदना एवं नवल घीया ने गुरू वंदना से की। दिनेश खण्डेलवाल गुढ़ाकटला ने सियाराम जानकी रहते है मेरे सीने में, देख लो चाहे मन के नगीने में की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। टीना शर्मा ने प्यारा सजा है दरबार भवानी... की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इससे समूचा वातावरण भक्ति मय हो गया। इस मौके पर कम्पाण्डर गणपतराम शर्मा, कमलेश तमोडिय़ा, हरी धामाणी, विजय गुप्ता, दिनेश गुप्ता, दिलीप एवं गोपाल आदि मौजूद थे।

101 बालिकाओं को किया पुरस्कृत
दौसा ग्रामीण. आनन्द शर्मा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दौसा में वार्षिकोत्सव हुआ। कार्यक्रम का आरम्भ प्रधानाचार्या संगीता मानवी ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति नाटक की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली 101 बालिकाओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। वहीं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को रामावतार गुप्ता ने पुरस्कार वितरण किया।
इस मौके पर उमाशंकर विजय, सरोज सोमानी, भारती गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सरोज लालवानी, राजेन्द्र शर्मा, राजन्ती मीना, आशा मीना, लोकेश चतुर्वेदी, संतोष खण्डेवाल, पंकज जैन आदि मौजूद थे। मंच संचालन मुकुटबिहारी एवं गोपाल जोशी ने किया।

पोस्टर का विमोचन
लालसोट. पहल मानव सेवा संस्थान एवं तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में 3 मार्च को लालसोट न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का पोस्टर विमोचन किया गया।
इस मौके पर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अचला आर्य, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूरणसिंह, सिविल न्यायाधीश मुकेश सांवरिया एवं संस्थान के सदस्यों ने पोस्टर का विमोचन करते हुए अधिक से अधिक जनों को शिविर में रक्तदान की अपील की।
इस मौके पर संस्थान के संयोजक सुनील गुप्ता, मुकेश पुरोहित, गोविंदसहाय शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़, विमलेश शर्मा, विमलेश गुप्ता, बार के अध्यक्ष नाथूलाल मीणा, सुरेश पारीक, अशोक मीणा, गिर्राज मीणा, लोकेश महावार, इंदर सिंह, अरविंद व्यास, रामबाबू शर्मा, अशोक हट्टिका आदि मौजूद थे। (नि.प्र.)

Published on:
28 Feb 2019 12:19 pm