दौसा

किसानों ने किया प्रदर्शन

नायब तहसीलदार लालाराम यादव को सौंपा ज्ञापन
2 min read
Jan 08, 2019
farmers-performed-1
किसानों ने किया प्रदर्शन

बांदीकुई. क्षेत्र के किसानों ने पंचायत समिति सदस्य दौलतराम मीना के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंच विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार लालाराम यादव को ज्ञापन सौंप किसानों का कर्ज माफ किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की चुनावी घोषणा की गई थी, लेकिन कांग्रेस वादे से मुकर रही है। मात्र सहकारी बैंकों का ही 2 लाख रुपए तक का डिफाल्टर कर्ज माफ करने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। जो किसानों के साथ छलावा व भेदभाव की नीति है।जिन किसानों ने समय पर ब्याज जमा कराया है, वे किसान ठगा सा महसूस कर रहे हंै। उन्होंने सरकार से शीघ्र सभी किसानों का कर्जा माफ किए जाने की मांग की। वहीं बेरोजगार युवकां को बेरोजगारी भत्ता चालू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र मांगे पूरी नहीं हुई तो 15 दिवस बाद कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। (नि.स.)


विधायक ने सड़क का किया उद्घाटन
बांदीकुई . ग्राम पंचायत भाण्डेड़ा में स्थित श्मसान घाट तक बनाई गई सड़क का सोमवार को नवनिर्वाचित विधायक जीआर खटाना व जिला प्रमुख गीता खटाना ने फीता काटकर किया।
उन्होंने कहा कि जहां विकास की जरूरत होगी। उसके लिए प्रयास कर विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में रास्ते में पानी भराव हो जाने से परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में अब सड़क निर्माण होने से लोगों को आवागमन की समुचित सुविधा मुहैया हो सकेगी।
इस मौके पर प्रधान सीमा मीणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा,जयसिंह बैरवा, नगर अध्यक्ष अशोक काठ, आईटीसैल जिला संयोजक नरेन्द्र बैसला, संगठन जिला महासचिव पूरनमल शर्मा, पार्षद रतनसिंह व दिलीप माल मौजूद थे। (नि.सं.)

अभियान में देंगे मनरेगा की जानकारी
दौसा ग्रामीण. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देश पर पंचायत समिति दौसा की ओर से मनरेगा के तहत काम मांगों अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत श्रमिकों को मनरेगा से संबंधित अधिकारों की जानकारी देना, जाबकार्ड, भुगतान, रोजगार दिवस एवं योजना से संबंंधित सभी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मंगलवार एवं बुधवार सुबह 10 से 5 बजे तक सैंथल, काबलेश्वर, बिशनपुरा, बोरोदा, तीतरवाडाकलां, महेश्वराकलां, 10 एवं 11 जनवरी को चांदराना, बापी, खुर्रीकलां, चावण्डेडा, नांगलबैरसी, जसोता, 15 एवं 16 को गणेशपुरा, जीरोताखुर्द, खैरवाल, सूरजपुरा, रलावता, महेश् वरा खुर्द, 17 एवं 18 को भाण्डारेज, गोठडा, कालाखो, बाणे का बरखेडा, नांगलचापा एवं 18 एवं 20 जनवरी को कुण्डल, कालीपहाडी, सिण्डोली, कालोता, जौपाडा, एवं भांकरी ग्राम पंचायत अभियान अभियान आयोजित होगा।

Published on:
08 Jan 2019 03:21 pm