दौसा

टैंट की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Oct 01, 2018
aag in shop
टैंट की दुकान में आग, लाखों का नुकसान

बसवा. कस्बे में राणा सांगा सर्किल के पास टैंट हाउस की एक दुकान में रात अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए का सामान जल गया। रविवार सुबह चार बजे घूमने आने वाले लोगों ने दुकान में धुंआ उठता देखा तो दुकान मालिक को सूचना दी। मौके पर दुकान मालिक गिर्राज सैनी ने आकर देखा तो दुकान में आग लग रही थी।

लोगों ने दुकान की शटर खोल निजी टैंकर मंगवाकर करीब एक घंटे की मशक् कत के बाद आग पर काबू पाया। गिराज सैनी ने बताया की दुकान में रखी 300 कुर्सी 20 कनात, 40 हरिमेट, 10 तिरपाल, 150 दरीपट्टी, 80 फर्श व अन्य करीब पांच लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।


दो घंटे बाद आई पुलिस


लोगों ने बताया की आग की सूचना लगते ही पुलिस थाने में फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। सूचना के दो घंटे बाद सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस मौके पर पहुंची।


व्यापारियों ने की बैठक


आग की सूचना लगते ही व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया। व्यापारियों ने बताया की अब तक छह दुकानों में आग लग चुकी है, लेकिन पुलिस ने आज तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं किया। लोगों ने मौके पर थाना प्रभारी को बुलाकर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामकरण सैनी, उपसरपंच पूरण सैनी, बाबूलाल सैनी, रामलाल सैनी, अखिलेश छैला, पिन्टू चौधरी, धर्मसिंह गुर्जर आदि मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव जीआर खटाणा ने भी मौके पर पहुंचकर पीडि़त को सांत्वना दी।


भैंस जिंदा जली


मण्डावर. कस्बे के सायपुर पाखर द्वितीय के गांव जैतपुर में एक छप्परपोश मकान में आग लगने से घरेलू सामान व एक भैंस जिंदा जल गई। घनश्याम मीना के छप्परपोश में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घरेलू सामान व भैंस जल चुकी थी।

Updated on:
01 Oct 2018 08:01 am
Published on:
01 Oct 2018 08:01 am