दौसा

वन विभाग ने पकड़ा एक हजार बोरी कोयले से भरा ट्रेलर

Forest Department caught a trailer filled with one thousand sacks of coal: ट्रांसपोर्ट परमिशन में कमी का मामला

2 min read
Jun 20, 2021
वन विभाग ने पकड़ा एक हजार बोरी कोयले से भरा ट्रेलर

दौसा. ब्यावर से नेपाल के लिए एक हजार बोरी कोयला लेकर जा रहे एक ट्रेलर को वन विभाग ने टीपी (ट्रांसपोर्ट परमिशन) के अवधिपार होने की वजह से सीज कर दिया।

Forest Department caught a trailer filled with one thousand sacks of coal

जिला उप वन संरक्षक (डीएफओ) वी. केतन कुमार ने बताया कि अजमेर के ब्यावर से नेपाल के लिए एक ट्रेलर में एक हजार बोरी कोयला भर कर लाने की सूचना पर दौसा फोरेस्टर रामजीलाल मीना को मय टीम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फोरेस्टर ने ट्रेलर को भाण्डारेज मोड़ के समीप रोक कर दस्तावेजों की जांच की तो इसकी टीपी की समयावधिक खत्म होना पाया गया। इस पर कोयले से भरे ट्रेलर को भांकरी रोड स्थित वन विभाग के कार्यालय में लाकर सीज कर दिया।


उन्होंने बताया कि गत दिनों सिकराय रेंज कार्यालय में भी कोयले के दो ट्रेलर पकड़े थे। कोयले से भरे इन ट्रेलरों में टीपी के अलावा भी कई कमियां थी, जिसके कारण इनको सीज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि अभी फाइल उनके पास नहीं पहुंची है, फाइल देखने के बाद ही बताया जा सकता है कि क्या कार्रवाई की जाएगी। वैसे सिकराय रेंज में कोयले से भरे ट्रेलरों पर जुर्माना किया गया है।

वहीं दौसा रेंजर बबलू राम मीना ने बताया कि कोयले के जिस ट्रेलर को जिस वक्त पकड़ा था, उसको भरतपुर से आगे पहुंच जाना चाहिए थे, लेकिन यह दौसा ही पहुंचा। टीपी में देरी के अलावा भी कई कमियां है। (निसं)

कीकर-बबूल की लकडिय़ों का है कोयला
डीएफओ ने बताया कि यह कोयला ब्यावर, भीलवाड़ा आदि स्थानों पर कीकर-बबूल की लकडिय़ों का बनाया हुआ है। यहां से नेपाल, भूटान सहित कई देशों में जाता है। अवैध तरीके से जाने वाले कोयले के खिलाफ वन विभाग को कार्रवाई करने का अधिकार है। वन विभाग ने अपने अधिकार क्षेत्र में यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में ब्यावर तहसीलदार से भी बात की है। इसके अलावा भी कई कमियां है, जिनको लेकर कार्रवाई की जाएगी। (निसं)

Forest Department caught a trailer filled with one thousand sacks of coal

Published on:
20 Jun 2021 08:15 pm
Also Read
View All