दौसा

बजरी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन गिरफ्तार

बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

2 min read
Dec 30, 2020
लालसोट पुलिस द्वारा जब्त की गई बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली।

लालसोट (दौसा) . क्षेत्र में बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लालसोट थाना पुलिस ने चार ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक कार को जब्त करते हुए तीन जनों को गिरफ्तार भी किया। लालसोट थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम के आदेशों की पालना के तहत जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के निर्देशों के तहत मंगलवार को लालसोट पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बजरी से भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली व एक कार जब्त किया गया। मौके पर खनन विभाग की टीम को बुला कर आवश्यक कार्रवाई की गई और वाहनों के चालक फैलीराम मीना, रामराज मीना एवं चेतराम मीना को गिरफ्तार किया।

टै्रक्टर पार, किसान काट रहे चक्कर
मानपुर. थाना क्षेत्र के हिंगवा गांव के एक किसान अपने टै्रक्टर को पाने के लिए चक्कर काटने को मजबूर है। पीडि़त ने मानपुर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसने 10 साल पहले बैंक से लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था। किस्त नहीं चुकाने पर मार्च 2018 स्वयं को सीजर कर्मचारी बताकर लोकेश कुमार मीणा ने ट्रैक्टर को मानपुर थाने में खड़ा करा दिया। गेरोटा निवासी किसान हंसराज मीना ने बताया कि लोन की बकाया राशि जमा कराने के बाद ट्रैक्टर लेने पहुंचे थाने पहुंचे तो वहां से वाहन गायब मिला। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर को करीब 6 माह पहले ही बैंक मैनेजर द्वारा कथित सीजर युवक को सुपुर्द कराया गया है। बैंक में जानकारी की तो इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं करने की बात कही गई। किसान ने बताया कि लोन राशि जमा कराने के बावजूद भी टै्रक्टर नहीं मिल रहा है।
इसी तरह हींगवा निवासी किसान मन्नूलाल मीना ने बताया कि बैंक से वर्ष 2010 में 5.80 लाख का लोन लेकर ट्रैक्टर लिया था। इसकी किस्त जमा नहीं होने की वजह से सीजर लोकेश ने ट्रैक्टर को घर से ही उठा लिया। इसके बाद ट्रैक्टर ना तो थाने पहुंचा और ना ही नीलामी करवाई गई। बैंक को पूरा लोन जमा कराने बावजूद भी ट्रैक्टर कहां खड़ा है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। किसान ने बताया कि लोन राशि चुकाने के बावजूद भी ट्रैक्टर नहीं मिलने की मानपुर थाने में भी मामले की शिकायत दर्ज करवा दी है।

Published on:
30 Dec 2020 03:44 pm
Also Read
View All