दौसा

कालोता में चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत

मनरेगा के तलाई खुदाई में 72 श्रमिक कर रहे थे कार्य, मनरेगा के समय में बदलाव की मांग

2 min read
Jul 26, 2020
कालोता में चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत

कुण्डल(दौसा). ग्राम पंचायत कालोता में शिव मन्दिर के पीछे तलाई में चल रहे मनरेगा कार्य करने के दौरान रविवार को उमस व गर्मी के चलते चार श्रमिकों की तबीयत बिगड़ गई। इससे अन्य श्रमिकों में भी हड़कम्प मच गया। मनरेगा के तलाई खुदाई कार्य में 72 श्रमिकों कार्य कर रहे हैं। इस दौरान चार महिला श्रमिकों की अचानक तबीयत खराब हो गई।

मेट रामबल गुर्जर व राजेश ने उन्हें छांव में बिठाकर टेबलेट भी दी, लेकिन सुधार नहीं होने पर ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, विकास अधिकारी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर इसकी जानकारी दी। इसके बाद चारों महिला श्रमिकों को घर भेज दिया गया। सीमा देवी, तीजा देवी, बीनादेवी, रामेश्वरी देवी की कार्य के दौरान मिट्टी निकालते समय तबीयत खराब हो गई। श्रमिकों ने बताया कि शनिवार को तीन, शुक्रवार को भी दो श्रमिकों की तबीयत खराब हो गई थी।


श्रमिकों ने बताया पूर्व में मनरेगा का समय सुबह 6 से दोपहर 1 बजे तक था, लेकिन 2 जुलाई से मनरेगा का समय बदलकर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का कर दिया। बदले गए समय के दौरान तेज धूप व उमस भरी गर्मी होने से श्रमिकों का कार्य करना मुश्किल हो गया। धूप में टास्क को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने से तेज गर्मी के चलते आए दिन श्रमिकों की तबियत बिगड़ रही है। उन्होंने मनरेगा के समय में बदलाव की मांग की है।
...
गर्मी के कारण हो रहे बीमार- समय परिवर्तन होने के बाद से आए दिन तेज उमस भरी गर्मी के चलते श्रमिक बीमार हो रहे हैं। जिनकी सूचना उच्चाधिकारियों को देते हैं। तेज धूप व गर्मी के चलते श्रमिक टास्क की मिट्टी निकालने का प्रयास करने के दौरान बीमार हो जाते हैं। रामबल गुर्जर, मेट, मनरेगा कालोता।
...
कलक्टर को कराया अवगत मनरेगा कार्य का समय परिवर्र्तन करने का राज्य स्तर का मामला है, मनरेगा श्रमिकों की इस समस्या से जिला कलक्टर को अवगत करवा दिया है। नाहरसिंह मीना, विकास अधिकारी दौसा।

Published on:
26 Jul 2020 09:42 pm
Also Read
View All