दौसा

Dausa: देर रात मालगाड़ी पटरी से उतरी, अफसरों ने तीन बजे तक की जांच, रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Rajasthan Rail News: सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी रेल लाइन को सुरक्षा के लिहाज से तत्काल बंद कर दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2025, 8:05 AM IST
Train news
प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo- Patrika

Rail News: राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र से एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे मंडावरी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया और अधिकारियों की टीम रातभर मौके पर जांच करती रही।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी मुंबई की ओर जा रही थी। यह मालगाड़ी मंडावरी इलाके से होकर गुजर रही थी, तभी इंजन के ठीक पीछे लगा दूसरा डिब्बा पटरी से उतर गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पूरी रेल लाइन को सुरक्षा के लिहाज से तत्काल बंद कर दिया गया।

घटना के बाद रेलवे की टेक्निकल टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मालगाड़ी के डिब्बे को अलग कर किनारे करवाया गया और पूरी लाइन की जांच शुरू की गई। जांच का काम रात तीन बजे तक चला, जिसके बाद ट्रैक को सही कर लाइन को पुनः चालू किया गया। यह रेल लाइन नई है और वर्तमान में इस पर कम संख्या में ट्रेनें चलाई जाती हैं, मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए इसका उपयोग होता है। यह रूट मुंबई तक जाता है। रेलवे ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच टीम यह पता लगाएगी कि हादसा तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ या पटरी में कोई खामी थी।
फिलहाल रेलवे की ओर से कोई यात्री सेवा प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन इस दुर्घटना ने रेलवे सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Updated on:
12 Jul 2025, 8:05 AM IST
Published on: