दौसा

बांदीकुई और सिकंदरा में कन्या कॉलेज शुरू

Girls college starts in Bandikui and Sikandra: बालिकाओं को मिलेगी शिक्षा की सुविधा-खटाना
2 min read
Aug 31, 2019
बांदीकुई और सिकंदरा में कन्या कॉलेज शुरू
बांदीकुई और सिकंदरा में कन्या कॉलेज शुरू

बांदीकुई. विधायक गजराज खटाना ने कहा कि बांदीकुई में महिला महाविद्यालय शुरू होने से अब बालिकाओं को उ"ा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और कम शुल्क में ही कॉलेज में प्रवेश मिल सकेगा। विधायक शुक्रवार को राजकीय बालिका उ"ा माध्यमिक विद्यालय में महिला महाविद्यालय के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने बालिका विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने भरोसा दिलाते हुए कहा कि विद्यालय के पीछे ही स्थिति बेसिक विद्यालय भवन को भी बालिका विद्यालय में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। इससे जगह की कमी की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।

Girls college starts in Bandikui and Sikandra

इससे पहले विधायक ने महिला महाविद्यालय का उद्घाटन किया। छात्राओं से प्रवेश के लिए आवेदन भराए गए। अध्यक्षता राजेश पायलट महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अशोक कुमार सामरिया ने किया। विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी पिंकी मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चौथमल मीना, बालिका विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ.बीएल नापित, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज जैमन, कांग्रेस तहसील अध्यक्ष तेजसिंह, जयसिंह बैरवा, महिला अध्यक्ष कुसुमलता गौड, नगर अध्यक्ष अशोक काठ थे। मंच संचालन बाबूलाल भांडेडा ने किया। महेन्द्र जैन, नरेन्द्र बैंसला, मुनीर खां, जगमोंहन, बाबूसिंह एवं प्रकाश मिश्रा आदि थे। (नि.स.)

Girls college starts in Bandikui and Sikandra

राजकीय कन्या उ"ा माध्यमिक विद्यालय सिकंदरा में कन्या कॉलेज शुरू


दौसा. राजकीय कन्या महाविद्यालय सिकंदरा की शुरुआत नोडल अधिकारी व पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसडी गुप्ता, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. मोहनलाल गुप्ता, डॉ. देवेन्द्र सिंह बरोला व डॉ. महेशचंद मीना ने की। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय का अस्थायी संचालन व प्रवेश कार्य राजकीय कन्या उ"ा माध्यमिक विद्यालय सिकंदरा में किया जा रहा है। बीए पार्ट प्रथम में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन 9 सितम्बर तक जमा किए जाएंगे। इसमें हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, गृहविज्ञान, अर्थशास्त्र व भूगोल विषय में राजकीय कन्या विद्यालय सिकंदरा में प्रवेश दिया जाएगा।

Girls college starts in Bandikui and Sikandra

Published on:
31 Aug 2019 08:06 am