दौसा

राजस्थान में होगा सुशासन स्थापित -राज्यमंत्री बेढ़म

दौसा आगमन पर राजमार्ग से लेकर शहर तक जवाहर का भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने किया स्वागत

less than 1 minute read
Jan 03, 2024
दौसा. राज्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता और अन्य।

दौसा. प्रदेश की भाजपा सरकार में राज्यमंत्री बने जवाहर बेढ़म के दौसा आगमन पर राजमार्ग से लेकर शहर तक भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में जवाहर बेढ़म ने कहा कि प्रदेश में अब सुशासन स्थापित होगा। राजस्थान में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए लोक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाया जाएगा।
सबको साथ लेकर विकास की ²ष्टि से नम्बर वन राजस्थान बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में राजस्थान की पूरी 25 सीटें भाजपा के खाते में जाएगी। प्रदेश सरकार ने साढ़े चार सौ रुपए में गैस सिलेण्डर देना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि पेपरलीक करने वाले, अत्याचार करने वालों के खिलाफ एसआईटी का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने जीरों टोलरेंस की बात कही है और उसकी शुरुआत हो चुकी है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन तिवाड़ी, जिला मंत्री महावीर डोई, कुण्डल मण्डल अध्यक्ष रामप्रसाद गुर्जर, महामंत्री मनोहरलाल उपाध्याय, रितेश शर्मा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक आशा मीना देलास्या, देवराज चाड सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

मेहंदीपुर बालाजी. राज्य मंत्री बने जवाहर बेढ़म मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। दर्शनों के बाद उन्होंने बालाजी मंदिर सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर महंत नरेशपुरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्य मंत्री का जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने स्वागत किया। बताया जा रहा है कि राज्यमंत्री के साथ आए कुछ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कहासुनी भी हो गई।

Published on:
03 Jan 2024 12:52 pm
Also Read
View All