दौसा

दौसा के किसानों के लिए अच्छी खबर, जल्द ही खुलेगी झिलमिली बांध की नहर

Jhilmili Dam: इस बार मानसून की मेहरबानी से लबालब हुए बड़ागांव स्थित झिलमिली बांध की नहर शीघ्र खोली जाएगी। इससे क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा।

less than 1 minute read
Dec 07, 2024

Dausa News: इस बार मानसून की मेहरबानी से लबालब हुए बड़ागांव स्थित झिलमिली बांध की नहर शीघ्र खोली जाएगी। इससे क्षेत्र के डेढ़ दर्जन गांवों के किसानों को लाभ मिलेगा। बांध बारिश के दौरान पूरा साढ़े पन्द्रह फीट भर गया था, लेकिन वर्तमान में करीब 13 फीट पानी भरा हुआ है।

जल संसाधन विभाग के एईएन खेमचंद सैनी ने बताया कि जल वितरण समिति की बैठक एसडीएम कार्यालय नांगल राजावतान में 10 दिसंबर को प्रात: 11 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में रबी की फसलों में सिंचाई के लिए झिलमिली बांध की नहर खोलने के संबंध में निर्णय किया जाएगा।

इन गांवों को मिलेगा पानी

नहर खोलने से डूगरावता, नयागांव, बाढ़ बिदरखा, बाड़ा किशनपुरा, जगरामपुरा, पूर्वियावास, हरपटटी, पूरणवास, मांडेडा सुनारपुरा, गिरधरपुरा, बूटोली, माव की ढाणी, शेखपुरा, कोल्यावास, झिलमिली, रामथला व चक देलास आदि गांवों में पानी जाएगा।

Also Read
View All

अगली खबर