
दौसा में डाकघर में जांच करते पुलिसकर्मी। फोटो पत्रिका
Dausa Passport Office Bomb Threat : दौसा। शहर में लालसोट मार्ग पर मुख्य डाकघर में संचालित पासपोर्ट ऑफिस को मंगलवार को बम की उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कम्प मच गया। यह धमकी एक ई मेल से मिली थी।
ई मेल में लिखा था कि पाकिस्तान आईएसआई निवेधा, उययनिधि-पेथुराज जिंदाबाद। आपके पासपोर्ट ऑफिस में आइईडी ब्लास्ट करेंगे। स्टाफ को एक बजकर दस मिनट तक मुंह और नाक ढककर बाहर निकाल दें।
मुख्य पोस्टमास्टर ब्रजमोहन बैरवा ने बताया कि साढ़े 12 बजे रीजनल ऑफिस से धमकी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचित किया। तुरंत ही पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर गहन सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। साथ ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
टीम ने मौके पर पहुंचकर मेटल डिटेक्टर व अन्य उपकरणों से जांच की। इस दौरान पूरे स्टाफ को बाहर निकाल दिया। मौके पर पुलिस के अलावा दमकल को भी बुलाया गया। राह चलते लोग भी वहां जमा हो गए। देर शाम तक फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। मौके पर कोतवाली थाने के एसआइ रामसहाय, मनीषा समेत पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के कार्मिक मौजूद रहे।
सूचना के बाद आस-पास के थड़ी-ठेले भी बंद करवा दिए गए। उनको मौके से हटा दिया गया।
Updated on:
10 Mar 2026 06:33 pm
Published on:
10 Mar 2026 06:33 pm
