10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dausa News: जयपुर में रिश्तेदार के घर चली गई पत्नी, पीछे से पति ने खुद के पेट में घोंपी कैंची

राजस्थान के दौसा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के घर से जाने के बाद आहत पति ने खुद के पेट में कैंची घोंप ली।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Mar 10, 2026

husband-wife dispute

​पति से झगड़े के बाद घर से चली गई पत्नी। Photo: AI generated

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के घर से जाने के बाद आहत पति ने खुद के पेट में कैंची घोंप ली। गंभीर हालत में उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार दौसा शहर के सोमनाथ नगर की गंगा विहार कॉलोनी में रहने वाले रामजी लाल महावर ने सोमवार को कैंची से अपने ही पेट में वार किया। रामजी लाल का उसकी पत्नी से कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।

विवाद बढ़ने पर जयपुर चली गई पत्नी

विवाद बढ़ने पर पत्नी अपनी रिश्तेदारी में जयपुर चली गई। पीछे से रामजी लाल ने अपने पेट में कैंची घोप ली। इसके बाद कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

रिश्तेदार को फोटो भेजकर बताई आपबीती

रामजी लाल ने अपने रिश्तेदार को खुद के घायल होने की फोटो भेजकर आपबीती बताई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गेट का कुंदा तोड़कर घायल को अस्पताल में लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोमवार सुबह जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर के अस्पताल में घायल का उपचार जारी है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट हुई है।