9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: राजस्थान के इस गांव को मिला ग्राम पंचायत का दर्जा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण; बैंड-बाजों के साथ मनाया जश्न

Dausa News: राजस्थान के महुवा क्षेत्र के पाड़ली गांव को पुनर्गठन के बाद नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Akshita Deora

Mar 09, 2026

Dausa News

दंगल के दौरान संबोधित करते हुए कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (फोटो: पत्रिका)

Padli Village Became Gram Panchayat: दौसा के महुवा तहसील पाड़ली गांव को पुनर्गठन के बाद नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा मिलने पर गांव में भव्य स्वागत समारोह व सुड्डा दंगल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक राजेंद्र मीणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान एनएच-21 से पाड़ली गांव तक बनी सीसी सड़क का लोकार्पण भी किया गया। ग्रामीणों ने बैंड-बाजों के साथ घोड़ी पर बिठाकर पुष्पवर्षा करते हुए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पाड़ली को नई ग्राम पंचायत का दर्जा मिलना क्षेत्र के विकास के लिए बड़ा कदम है। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि पाड़ली गांव से उनका विशेष लगाव रहा है और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

विधायक राजेंद्र मीणा ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में ट्यूबवैल लगवाने, सेड माता सड़क बनवाने, कृषि पर्यवेक्षक कार्यालय खुलवाने तथा हनुमानजी मंदिर की चारदीवारी करवाने की घोषणा की।

कार्यक्रम में आयोजित विशाल सुड्डा दंगल में कलाकारों ने धार्मिक रचनाओं की प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। ग्रामीण देर तक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर धारा सिंह पीपलखेड़ा, विनीत बंसल, रचना समलेटी, भरत लाल हलदेना, राम भरोसी, अशोक कुमार मीणा, मनोहर लाल मीणा, सत्यनारायण सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।