
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की खुदाई करते हुए। फाइल फोटो- पत्रिका
आभानेरी। उपखण्ड क्षेत्र के ऊन बड़ा गांव के रामदेवा की ढाणी से वर्ष 2020 में लापता हुए 6 वर्षीय प्रिंस उर्फ टिल्लू की हत्या कबूलने के बावजूद उसका शव बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। आरोपी कृष्णा और अनिल के खुलासे के बाद पुलिस दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पास लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
वैज्ञानिक तरीकों से मिलिंग मशीन, इन्फोटेक मशीन, जेसीबी, ग्रेडर सहित अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से खुदाई की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। आरोपियों ने पीपल के पेड़ के सामने शव गाड़ने की बात कबूल की थी, जिसके आधार पर सीपीआर मशीन से कई स्थान चिन्हित किए गए।
इन जगहों पर खुदाई की गई, मगर अब तक प्रिंस का कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि खुदाई के दौरान एक कट्टा बरामद होने से मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीणों में सनसनी मच गई। पुलिस ने कट्टे को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इसका इस मामले से कोई संबंध है या नहीं।
इधर मासूम प्रिंस के पिता जगमोहन बैरवा लगातार मौके पर मौजूद रहकर अपने बेटे का शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार कर सकें। पुलिस के अनुसार अब तक करीब 100 मीटर लंबाई, 2 मीटर चौड़ाई और ग्राउंड लेवल से लगभग 1 मीटर गहराई तक खुदाई की जा चुकी है।
सर्च ऑपरेशन के चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की पांच लाइनों में से तीन लाइनें फिलहाल बंद कर दी गई हैं, जबकि दो लाइनों पर यातायात चालू रखा गया है। इसके बावजूद पुलिस का अभियान लगातार जारी है और टीम हर संभावित स्थान की गहन जांच कर रही है।
Updated on:
08 Mar 2026 08:56 pm
Published on:
08 Mar 2026 07:46 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
