24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: राजस्थान पंचायत चुनावों को लेकर गांवों में हलचल तेज, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

Rajasthan Panchayat Election: अब गांवों की सरकार यानी पंचायत चुनावों को लेकर राजस्थान के ग्रामीण अंचलों में हलचल बढ़ने लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 7 Dec 2024, 12:27 PM IST

झालावाड़/भवानीमंडी। अब गांवों की सरकार यानी पंचायत चुनावों को लेकर ग्रामीण अंचल में हलचल बढ़ने लगी है। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2025 के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्रों की स्थापना और निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के लिए प्रगणकों की नियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

पंचायत चुनावों की प्रक्रिया के मद्देनजर गांवों में इस बात की चर्चा चल रही है कि आगामी चुनाव पूर्व की तरह होंगे या फिर वन स्टेट वन इलेक्शन के तहत एक साथ करवाए जाएंगे। इसका अभी तक निर्णय नहीं हुआ है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदान केन्द्र स्थापित किए जाएं। प्रत्येक बूथ में 1100 से अधिक मतदाता नहीं होंगे और सपूर्ण वार्ड एक ही बूथ पर रहेगा। अलग-अलग बूथों पर मतदाता नहीं बांटें जाएंगे। मतदान बूथों की क्रम संया पंचायत समितिवार होगी और सभी मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा।

आयोग जल्द ही जारी करेगा पुनरीक्षण कार्यक्रम

निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोग जल्द ही जारी करेगा। इस पुनरीक्षण में एक जनवरी 2025 की अर्हता तिथि को ध्यान में रखा जाएगा। पंचायत की वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए प्रगणकों की आवश्यकता होगी। प्रगणकों की संख्या के आकलन के लिए गत आम चुनाव में स्थापित मतदान केन्द्रों की संया को आधार बनाया जा रहा है।

विभाजन की प्रक्रिया के लिए आवश्यक सूचनाएं तैयार

चुनाव कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अधिकारी रोहित पाटीदार ने बताया कि आगामी चुनावों के लिए नियुक्त स्टेट लेवल की ओर से निर्मित सॉटवेयर के माध्यम से विधानसभा की मतदाता सूचियों का अद्यतन डेटाबेस पंचायत के वार्डवार विभाजित कर मतदाता सूचियां तैयार की जाएगी। इस विभाजन की प्रक्रिया के लिए आवश्यक सूचनाएं भी तैयार की जा रही हैं। सूचना ई-सूची पर अपलोड करने के बाद वार्डवार प्रारूप में मतदाता सूचियां तैयार की जाएंगी।

1100 वोटर्स पर होगी एक प्रगणक की नियुक्ति

प्रगणकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी स्पष्ट की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत के तीन या चार वार्डों के लिए 1100 मतदाता पर एक प्रगणक की नियुक्ति होगी। एक प्रगणक को एक से अधिक पंचायतों के वार्ड आवंटित नहीं किए जाएंगे। संभव हुआ तो बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) की ही प्रगणकों के पद पर नियुक्ति की जाएगी। संबंधित ग्राम पंचायत में पदस्थापित कार्मिक को उसी वार्ड का प्रगणक बनाना प्राथमिकता होगी। सभी प्रगणकों का किसी भी राजनीतिक दल से संबंध नहीं होना चाहिए ।

यह भी पढ़ें: राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर, सरकार के एक साल पर मिलेगा नई भर्तियों का तोहफा

वार्ड वाइज लिस्ट की जा रही तैयार

भवानीमंडी पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायतों में 121 बीएलओ को लगा दिया गया है। वहीं डग पचायत समिति की 32 ग्राम पचायतों में 40 बीएलओ को लगाया गया है। इनके द्वारा वार्ड वाइज लिस्ट तैयार की जा रही है।
-छत्रपाल सिंह चौधरी, सहायक रिटनिंग अधिकारी-उपखण्ड अधिकारी भवानीमंडी-गंगधार।


यह भी पढ़ें: राजस्थान में 5400 पदों पर भर्ती का रास्ता हुआ साफ, हाईकोर्ट ने परिणाम से हटाई रोक

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग