24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में सरपंच चुनाव को लेकर भजनलाल कैबिनेट में फैसला संभव, 7463 ग्राम पंचायतों में होने है चुनाव

राजस्थान की 7463 ग्राम पंचायतों में चुनाव को लेकर भजनलाल कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 30 Nov 2024, 2:21 PM IST

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आचार संहिता हटने के बाद आज कैबिनेट बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक में 7463 ग्राम पंचायतों के चुनाव (Rajasthan Panchayat Chunav) को लेकर फैसला हो सकता है। पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने इसके संकेत दिए थे। अगले साल की शुरुआत में राजस्थान में 6759 ग्राम पंचायतों का जनवरी में और 704 ग्राम पंचायतों का फरवरी में कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसे लेकर ग्राम पंचायतों में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई।

ग्राम पंचायत चुनाव पर हो सकता है अहम फैसला

भजनलाल कैबिनेट में आज ऊर्जा, खनन और पर्यटन के क्षेत्र में नई नीति को लेकर चर्चा की जा सकती है। जिनका 4 दिसंबर को लांच होना प्रस्तावित है। बैठक में अनौपचारिक रूप से एसआई भर्ती परीक्षा और नए जिलों को लेकर मुद्दे पर चर्चा कर सकती है। साथ ही माना जा रहा है कि सरकार ग्राम पंचायत चुनाव टाले जाने या चुनाव (Rajasthan Sarpanch Election) करवाने का अहम फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस महीने होंगे सरपंच के चुनाव! निर्वाचन आयोग ने 7463 ग्राम पंचायत में चुनाव तैयारी की शुरू

आपातकालीन स्थिति में टाला जा सकता है चुनाव

राजस्थान सरकार ने हाल ही में ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ को लेकर प्रशासक नियुक्त किए है। ऐसे में ग्राम पंचायत चुनाव टाले भी जा सकते हैं। बता दें कि 73वें और 74वें संविधान संशोधन के बाद ग्राम पंचायत व शहरी निकायों के चुनाव हर 5 साल में करना अनिवार्य है। हालांकि आपात स्थिति में इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान की 7463 ग्राम पंचायतों में होंगे सरपंच के चुनाव, अब गांवों में दिखेगा चुनावी रंग