'वन स्टेट, वन इलेक्शन’ को लेकर सरकार ने हाल ही प्रशासक नियुक्त कर दिए या आने वाले दिनों में ग्राम पंचायत भी टाले जा सकते हैं। उधर, 73वें और 74वें संविधान संशोधन के बाद ग्राम पंचायत व शहरी निकायों के चुनाव हर 5 साल में करना अनिवार्य है, जिसे आपात स्थिति को छोड़कर आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। ऐसे में सवाल यह है कि चुनाव टालने के निर्णय को कानूनी रूप कैसे दिया जाएगा।