दौसा

दादा की इच्छा की पूरी: हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने गया दूल्हा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

दौसा जिले के महुवा कस्बे में एक पोते ने अपने दादा की इच्छा पूरी किया है। दादा की इच्छा थी कि उसका पोता हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाए। इस पर पौते ने दादा की तमन्ना को पूरा करने के लिए वह हेलीकॉप्टर में बैठकर बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 May 2023, 3:49 PM IST
groom took the bride by helicopter in mahwa dausa

महुवा(दौसा)। दौसा जिले के महुवा कस्बे में एक पोते ने अपने दादा की इच्छा पूरी किया है। दादा की इच्छा थी कि उसका पोता हेलीकॉप्टर से बारात लेकर जाए। इस पर पौते ने दादा की तमन्ना को पूरा करने के लिए वह हेलीकॉप्टर में बैठकर बारात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा। जिसको देखने के लिए गांव में लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी।

दरअसल, मंडावर के समीप मुनापुरा निवासी रामकिशोर मीणा की इच्छा है कि पोता दुल्हन को लेने के लिए हेलीकॉप्टर से जाए। बस इसी इच्छा को पूरा करने के लिए सोमवार दोपहर को मुनापुरा निवासी दूल्हा मोनू मीणा जो कि कुल्लू मनाली हिमाचल प्रदेश में एनएचपीसी में जेईएन पद पर कार्यरत है।

उसका विवाह खातीपुरा कठूमर अलवर के रहने वाले भजन लाल मीणा की बेटी मनीता के साथ हो रहा है। सोमवार को दूल्हे को लेने हेलीकॉप्टर जैसे ही मुनापुरा पहुंचा वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और दूल्हे को लेकर जैसे ही हेलीकॉप्टर खातीपुरा पहुंचा तो वहां भी हेलीकॉप्टर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

Published on: