Half a dozen corona positives found: जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 271 हो गई है।
दौसा. जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह आधा दर्जन कोरोना संक्रमित मिले। इनमें 5 दौसा शहर व एक समीप के गांव में मिला। चिकित्सा विभाग के अनुसार खेड़ला मोड़ पर एक युवक दिल्ली से लौटा था। यहां जांच कराने पर पॉजिटिव निकला है। सम्पर्क में आए ६ परिजनों की भी जांच की गई है। इसी तरह एवीएम स्कूल के पास रानी की बीड़ निवासी युवक लालसोट के बिजली विभाग में काम करता है। बुखार होने पर मोड़ा बालाजी अस्पताल में दिखाया। 19 जुलाई को कोरोना जांच कराई। सम्पर्क में ९ परिजन आए, जिनकी भी जांच की गई है। वहीं एक जना मधुर विहार कॉलोनी सैंथल मोड़ पर पॉजिटिव पाया गया। आरआरटी टीम प्रभारी डॉ. सुभाष बिलोनिया मरीजों के घर पहुंचे तथा जांच की गई।
Half a dozen corona positives found
इनके अलावा तीन केस ईदगाह कॉलोनी में सामने आए। गत दिनों कोरोना से वृद्ध की मौत होने के बाद परिजनों की जांच की गई थी। उसी परिवार से तीन जने अब पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक २ साल का बालक तथा एक महिला व एक पुरुष शामिल हैै।
वहीं जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 271 हो गई है। 221 मरीज रिकवर किए जा चुके हैं। जिले में अब तक 13 हजार 233 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। इनमें से 402 की रिपोर्ट आना शेष है। टीमों ने अब तक 40 हजार 971 लोगों की स्क्रीनिंग करवा ली है। वहीं 39 हजार 625 लोगों की 14 दिन की आइसोलेशन अवधि पूरी हो चुकी है तो 1341 लोग होम आइसोलेशन पर चल रहे हैं। इसी प्रकार चिकित्सा विभाग की 289 टीमों ने 4 हजार 522 घरों के 36 हजार 542 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया है।
जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा लगाई
जिला मजिस्टे्रट पीयुष समारिया ने कोरोना केस मिलने पर राहुवास में 100 मीटर, तिवाड़ी मोहल्ला हापावास, सैनी मोहल्ला ठीकरिया में जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी की है।
Half a dozen corona positives found