
नांगलराजावतान. थाना क्षेत्र के गांव आलूदा की मानोता की ढाणी में रविवार को पुलिस व आबकारी विभाग ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब बनाने की भट्टियों सहित ढाई हजार लीटर वॉश को नष्ट किया।
थानाधिकारी रजत खींची ने बताया कि लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रहलाद कृष्णिया व लालसोट सीओ मनराज मीना के निर्देश पर लवाण व स्थानीय थाना पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने अवैध हथकढ़ शराब बनाने के कारोबार पर मुखबिर की सूचना पर हथकढ़ शराब बनाने की चार भट्टियों तथा टंकी व दर्जनों पीपों में भरी वॉश को नष्ट किया।इस मौके पर एएसआई हुकुम सिंह, रणजीत सिंह, हैण्ड कांस्टेबल रत्तीराम, सिपाही बाबूलाल, कौशल कुमार, सुरेशचंद, जगदीश, मुकेश कुमार, लवाण थानाधिकारी गिर्राज प्रसाद, सीपाही जगमोह, कमलसिंह, आबकारी विभाग से सतीशसिंह आदि मौजूद थे।
लेखा रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करने पर प्रत्याशी को नोटिस
दौसा. दैनिक निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर प्रस्तुत नहीं करने पर दौसा लोकसभा क्षेत्र के एक प्रत्याशी को रिटर्निंग अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। रिटर्निंग अधिकारी (कलक्टर) अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि पीपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया के प्रत्याशी रिंकु कुमार मीना को 27 अप्रेल को दैनिक निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर निरीक्षण के लिए प्रस्तुत करना था, लेकिन उन्होंने यह प्रस्तुत नहीं किया। इस पर उन्हें नोटिस जारी कर उक्त रजिस्टर 1 मई को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
वाहनों पर लगी अनाधिकृत प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश
दौसा. जिला निर्वाचन अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने चुनाव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ऑटो रिक्शा, पिकअप, टैक्सी सहित अन्य कॉमॢशयल वाहनों पर राजनीतिक दलों या अभ्यॢथयों के बैनर, पोस्टर, स्टीकर सहित अन्य चुनाव सामग्री तत्काल हटवाई जाएं। राजनीतिक दलों और अभ्यॢथयों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों की जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ऐसे मामले ध्यान में लाए गए थे कि ऑटो रिक्शा एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों पर दलों और अभ्यॢथयों के फोटो एवं लुभावने स्लोगन प्रदॢशत हो रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस विषय पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अनाधिकृत प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं।