दौसा

मेहंदीपुर बालाजी में झमाझम बारिश से सड़कें बनी दरिया

मेहंदीपुर बालाजी सहित क्षेत्र मे बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई । इस दौरान बालाजी मंदिर मार्ग की सड़को ने दरिया का रूप ले लिया उदयपुरा तिराहे पर बारिश का पानी जमा होने से पैदल राहगीर व दुपहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

2 min read
Aug 04, 2022
rajasthan_weather_update_heavy_rain_in_mehandipur_balaji.jpg
कई जिलों में आज तेज बारिश की संभावना।

मेहंदीपुर बालाजी सहित क्षेत्र मे बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई । झमाझम बारिश का दौर देर शाम तक चला। बारिश से श्रद्धालुओं व आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली । बारिश के दौर से तापमान में गिरावट हुई। धार्मिक नगरी में क़रीब 1 घंटे मूसलाधार बारिश हुई । बारिश दौर शाम शाम रूक रूक चलता रहा इस दौरान बालाजी मंदिर मार्ग की सड़को ने दरिया का रूप ले लिया उदयपुरा तिराहे पर बारिश का पानी जमा होने से पैदल राहगीर व दुपहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मूसलाधार बारिश ने उदयपुरा पंचायत व मीणा सीमला ग्राम पंचायत के सफाई बंदोबस्त की पोल खोल दी । मंदिर परिसर , उदयपुरा तिराहे सहित मुख्य बाज़ार की सड़कों पर बारिश के बाद गंदगी के ढेर लग गए। कीचड़ से फिसलन हो गई। इससे दर्शनार्थियों को आवागमन में परेशानी हुई । इस दौरान क़स्बे में यातायात व्यवस्था ठप रही। बाज़ार में जाम लगा रहा । स्थानीय दुकानदार भोली सोखरी , पवन सिंह ने बताया कि क़रीब एक घंटे की बारिश से सडक का पानी दुकान के अन्दर आ गया। इससे दुकान में रखा सामान ख़राब हो गया।

दौसा जिले के कई हिस्सों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। सुबह बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया, लेकिन दोपहर में धूप व उमसभरी गर्मी हो गई। शाम को फिर बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। जिला मुख्यालय पर देर रात से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। सुबह करीब पौने घंटे झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। नाले उफान पर बहे। देवगिरी पर्वत पर नीलकंठ के जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने पहाड़ पर चले झरनों का आंनद लिया। वहीं स्कूली बच्चों को जाने में देरी हो गई। शहर के रेलवे स्टेशन रोड, मंडी रोड, गांधी तिराहा, सुंदरदास मार्ग, पुराना शहर सहित कई इलाकों में सड़कों पर करीब आधे से एक फीट ऊंचाई तक पानी बहा। हालांकि बारिश थमने के बाद जनजीवन सामान्य हो गया।

Updated on:
04 Aug 2022 10:10 am
Published on:
04 Aug 2022 10:02 am