
लवाण. कस्बे स्थित पंचायत समिति सभागार में थानाप्रभारी सीमा शर्मा ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। इसमें शर्मा ने व्यापारियों को हिदायत दी कि वे दुकानों के आगे अतिक्रमण नहीं करें। ताकि आने-जाने वालों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि बाजार में देर रात तक बाइक खड़ी नहीं रखें। अन्यथा पुलिस द्वारा जब्त कर ली जाएगी। बाइक के आगे व पीछे नम्बर के अलावा कुछ नहीं लिखें। बिना नम्बर की बाइक को जब्त कर ली जाएगी। एक सप्ताह बाद कस्बे में यातायात का अभियान चलाया जाएगा। 18 वर्ष से कम आयु वाला कोई बच्चा या बच्ची बाइक चलाते मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान देवीसहाय शर्मा, महेश वर्मा, विनोदसिंह बुन्देला, रमेश बड़बुजा, अशोक पंडित, राधामोहन, माणक जैन, गोपाल पटेल, महादेव सैनी आदि मौजूद थे।
महुवा. थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक प्रहलादसिंह किशनिया की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक हुई। इस दौरान सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को समस्याओं से अवगत कराया।एसपी ने जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान चंदू हलवाई, डीसी मीना, रामकिशोर ठेकड़ा ने कस्बे में सड़क के दोनों ओर ठेलों को सुव्यवस्थित तरीके से लगाने की मांग की। गगवाना सरपंच अशोक मीणा, दिनेश खंडेलवाल, सालिमपुर सरपंच जयसिंह मीणा ने बालाहेड़ी में पुलिस थाना खोले जाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बालाहेड़ी के समीप बैजूपाड़ा गांव में पुलिस थाना प्रस्तावित है। महुवा उपखंड क्षेत्र में एएसपी कार्यालय खोले जाने तथा थाने में नफरी बढ़ाने की भी मांग की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को पुलिस के साथ सहभागिता बढ़ानी चाहिए।इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्रसिंह शेखावत, थाना प्रभारी अमित कुमार, रामकिशोर ठेकड़ा, दिनेश पंडित, रामकिशन जाटव, बीना बंसल, टुडियाना सरपंच माधो सिंह, बिजेन्द्रसिंह गुर्जर, महेश सैनी, हरिओम दीक्षित, सानू मम्मू खान, राजेश योगी आदि सदस्य मौजूद थे।
मंडावर. थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह किशनियां की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि मंडावर छोटा कस्बा है, लेकिन यहां के लोग और उनकी सोच बड़ी है। सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में पुलिस अधीक्षक को जाननकारी दी। इस अवसर पर रामनिवास गोयल ने यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक से चार कांस्टेबल लगाने कि मांग की। जिला परिषद सदस्य रोशन हवलदार ने बनावड़ ग्राम पंचायत में पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की । इस पर पुलिस अधीक्षक ने यातायात के लिए चार कांस्टेबल लगाने व बनावड़ मे पुलिस चौकी खुलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिस व जनता के बीच मेलजोल बढऩा चाहिए। इस अवसर पर थाना प्रभारी अशोक झाझडिय़ा, घनश्याम मीणा, महेश मीणा, ओमप्रकाश बैरवा, जसवंत मीणा, काडू सिंह, पिंकी साहू, भंवरसिहं बना, रामस्वरूप मीणा, पवन जैन, सुरेश दानपुर सहित दर्जनों सीएलजी सदस्य मौजूद थे।