दौसा

पायलट को कांग्रेस में घुटन तो भाजपा में आएं-डॉ. किरोड़ी के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज

पायलट लंबी रेस के घोड़े, धैर्य रखें, मीणा के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Feb 2021, 1:39 PM IST
पायलट को कांग्रेस में घुटन तो भाजपा में आएं-डॉ. किरोड़ी के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज
पायलट को कांग्रेस में घुटन तो भाजपा में आएं-डॉ. किरोड़ी के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज

दौसा . राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट को धैर्य रखना चाहिए, यदि धैर्य रखेंगे तो उनको सब कुछ मिलेगा, जिसके वे हकदार हैं। राज्यसभा सांसद ने मंगलवार को विद्युत निगम कार्यालय में आए पत्रकारों से यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट को यदि कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही है तो वे भाजपा में आएं, उनको भाजपा में खुली हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा।

मीणा के इस बयान से राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई। कांग्रेस ने सचिन पायलट को लाइन में खड़ा कर दिया है। जबकि सचिन पायलट ऊर्जावान नेता हैं, वे लंबी रेस के घोड़े हैं, उनको अभी धैर्य रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में खींचतान अधिक है, इससे प्रदेश का विकास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति ने 1988 में चुनाव लड़ा था, वह अब जाकर राष्ट्रपति बना है।

रुकमणि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नियुक्त

दौसा. जिला महिला कांग्रेस कमेटी में दौसा से रुकमणि गुप्ता(मोदी) को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। रुकमणि गुप्ता को महिला कांग्रेस् की जिला अध्यक्ष बनाने पर जिले के कांग्रेसजनों द्वारा ख़ुशी व्यक्त की गई। खंडेलवाल समाज के लोगों की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Published on: