दौसा

विकास कार्यों का किया उद्घाटन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 15, 2018
dausa mla shankarlal sharma
विकास कार्यों का किया उद्घाटन

सैंथल. सैंथल क्षेत्र में विधायक शंकरलाल शर्मा ने विकास कार्यों के उद्घाटन किए। उन्होंने बिशनपुरा में 60 लाख की लागत से बनने वाले गौरव पथ, काबलेश्वर ग्राम पंचायत में चोरड़ी से बिशनपुरा व त्रिमूर्ति से अटल सेवा केन्द्र तक 63 लाख की लाख से डामरीकरण सड़क, सैंथल से खरताला व एन एच 29 से हाइवे तक 30 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण सड़क का शिलान्यास किया।

बिशनपुरा सरपंच बबलू बैरवा, सैंथल सरपंच विसना सैनी, काबलेश्वर सरपंच सेडूराम मीणा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश सैनी प्रहलाद शर्मा, पीडब्ल्यूडी एईएन मोहनलाल मीना सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।


बांदीकुई. भारतीय किसान संघ की ओर से जिलाध्यक्ष रामनिवास मीणा के नेतृत्व में किसानों ने उपखण्ड अधिकारी चिमनलाल मीना को ज्ञापन सौंप समस्याओं के समाधान की मांग की। उन्होंने अनाज मंडी में खरीद केन्द्र खुलवाने, प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर गौ शाला खुलवाने, गौ चारागाह भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, नगरपालिका एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गौशाला खोलने की मांग की।

उन्होंने नाले एवं नदियों को नदियों से जोडऩे की मांग की। इससे हर खेत को पानी मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में विजययिंह श्यालावासकलां, मंत्री नंंदलाल गुर्जर भी शामिल थे। (नि.स.)


ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित


मेहंदीपुर बालाजी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज मसीह ने सिकराय ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की है। ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम मीणा ने बताया कि रामअवतार अग्रवाल को संगठन महामंत्री, हनुमान गुर्जर, मिश्रीलाल मीणा, शिवकुमार जोशी, रंगलाल सैनी, कल्याणसहाय गुर्जर, प्यारेलाल मीणा, बालासहाय मीणा, ओमप्रकाश गुप्ता, सुरेश मीणा, हेमलता मीणा, भागचंद बैरवा, रामविलास गुर्जर, जगदीश सैनी, गिर्राज मीणा को उपाध्यक्ष तथा रामेश्वर सैनी, बलवीर राजपूत, महेंद्र मीणा, राजाराम मीणा, चिरंजी मीणा, मोहरसिंह गुर्जर, रतिराम गुर्जर, जलसिंह मीणा, इंद्राज मीणा, चौथीराम, रामेश्वर मीणा, चंदन मीणा, केदार, समयसिंह गुर्जर, रामखिलाड़ी बैरवा व गब्बू राम मीणा को महासचिव बनाया गया है। रंगलाल सैनी को कोषाध्यक्ष, शंभू तिवारी व ताराचंद गुर्जर को प्रवक्ता के साथ ही 16 सचिव व 21 सह सचिव बनाए हैं।

Published on:
15 Sept 2018 04:17 pm