दौसा

बांदीकुई में ज्वैलर्स को चकमा देकर आभूषण किए पार

पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

2 min read
Mar 20, 2021
बांदीकुई. सीसीटीवी पर बदमाशों के फुटेज को खंगालती पुलिस।

दौसा. बांदीकुई शहर में आगरा फाटक के पास स्थित सुनार मार्केट में बदमाश शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे ज्वैलर्स को चकमा देकर दुकान से 2 लाख 35 हजार के जेवर पार कर ले गए।
पुलिस ने बताया कि दो जने दुर्गाप्रसाद सोनी की दुकान पर चांदी के कुंडल और नवजात बच्चों के लिए चांदी के सूरज, चांद लेने के किए आए थे। उन्होंने कुछ देर तक अलग-अलग डिजाइन के कुंडल की मांग की। इस पर ज्वैलर्स ने अपने कर्मचारी को घर से आभूषण लाने के लिए भेज दिया। इसी दौरान दोनों बदमाशों ने मौका पाकर गल्ले में रखी 50 ग्राम 500 मिलीग्राम वजनी सोने की 10 अगूंठियां पार कर ली। जिनकी कीमत 2 लाख 35 हजार बताई जा रही हैं। इसका पता ज्वैलर्स को उस समय लगा, जब उसने गल्ले में रखी ज्वैलरी को देखा तो अंगूठियां पार मिली। उसने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें चांद-सूरज लेने आए बदमाशों के द्वारा सोने की अगूंठी पार करना देखा गया। सूचना पर थाना पुलिस ने दुकान पर पहुंच मौका मुआयना करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
पीडि़त ज्वैलर्स ने बताया कि बदमाशों ने पांच सौ रुपए एडंवास देकर शाम को चांदी के आभूषण लेने की भी बात कही, लेकिन आनन फानन में चले जाने के चलते बुकिंग करते समय वह उनके नाम पता मोबाइल नम्बर नहीं ले पाया।

नशे में धुत चालक ने ठेले से भिड़ा दी रोडवेज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
दौसा. शहर के आगरा रोड पर पीजी कॉलेज के समीप शुक्रवार को एक रोडवेज चालक ने बस को सड़क किनारे खड़े पताशी के ठेले से भिड़ा दी। इससे ठेला जमीन पर गिर गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई तथा चालक के नशे में होने का आरोप लगाने लगी। इस पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को गिरफ्तार कर मेडिकल मुआयना कराया तथा रोडवेज को जब्त किया।
कोतवाली थाने के एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि रोडवेज द्वारा ठेके के टक्कर मारने की सूचना पर मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि चालक नशे में धुत है तथा लहराते हुए बस को चलाकर लाया और पताशी के ठेले में जा घुसा। ठेला संचालक व ग्राहकों ने भागकर जान बचाई। गनीमत यह थी कि बस में सवारियां नहीं थी। चालक बस को डिपो से लेकर गंगापुर रूट पर जाने के लिए सवारियां भरने बस स्टैण्ड जा रहा था। घटना के बाद पुलिस ने चालक जगन्नाथ मीना को गिरफ्तार कर रोडवेज जब्त की। परिचालक मौके पर नहीं मिला। नशे में होने के चलते चालक की मेडिकल जांच की गई।
वहीं इस मामले में रोडवेज दौसा आगार प्रबंधक विन्तेश मीना ने बताया कि चालक के गिरफ्तारी होने की जानकारी मिली है। नशे में वाहन चलाने के मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
20 Mar 2021 10:51 am
Also Read
View All