दौसा

अजब संयोग! ज्वैलर्स विक्रेता के लिए 17 तारीख बनी खतरा, अब 64 लाख के सोने-चांदी के आभूषण पार

राजस्थान के दौसा जिले में एक ज्वैलर्स दुकान पर डेढ़ दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोलकर करीब 64 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण पार कर लिए।

2 min read
Mar 18, 2026
कुण्डल कस्बे में चोरी के बाद बिखरा सामान। फोटो: पत्रिका

दौसा/कुण्डल। राजस्थान के दौसा जिले में कुण्डल तहसील मुख्यालय पर मध्यरात्रि डेढ़ दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने कस्बे के बीचोंबीच स्थित 'शुभलक्ष्मी ज्वैलर्स एंड संस' पर धावा बोलकर करीब 64 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व नकदी पार कर लिए।

वारदात के बाद बदमाश करीब 100 मीटर दूर 'लखदातार ज्वैलर्स' को भी निशाना बनाने लगे, लेकिन शटर की आवाज से जागे दुकान मालिक के विरोध पर हथियार दिखाकर पिकअप से फरार हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में हाईवे किनारे 75 मीटर तक नए निर्माण पर रहेगी रोक, नई गाइडलाइन से निवेशकों की बढ़ी चिंता

जानकारी के अनुसार बदमाश देर रात 12 से 1 बजे के बीच शटर व लोहे का गेट तोड़कर दुकान में घुसे और आभूषणों के साथ काउंटर तक उठा ले गए। पीड़ित पवन कुमार सोनी के मुताबिक बदमाश करीब 16 किलो 800 ग्राम चांदी, 175 ग्राम सोना व 1 लाख 5 हजार 600 रुपए की नकदी भी ले गए।

बदमाशों ने आसपास के मकानों में बाहर से लगाई कुंडी

वारदात के दौरान बदमाशों ने आसपास के मकानों की बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके। बाद में लोगों ने कुंडी खोलकर बाहर आकर स्थिति देखी।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना पर कोलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंगलवार सुबह एफएसएल टीम ने फिंगर प्रिंट सहित अन्य साक्ष्य जुटाए। थानाप्रभारी रामशरण गुर्जर के नेतृत्व में जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।

अजब संयोग ने सबको चौंका दिया

एक ही दुकान और बार-बार चोरी की वारदात। 17 नवम्बर 2021 को यहां करीब 7 लाख रुपए की चोरी हुई और मामला दर्ज हुआ। इसके बाद 17 जनवरी 2022 को फिर इसी दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। अब 17 मार्च 2026 को एक बार फिर चोरों ने उसी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 64 लाख रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

व्यापारियों में भय का माहौल

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही दुकान को बार-बार निशाना बनाए जाने से व्यापारियों में भय का माहौल है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं, जबकि लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

जानें: कब-कब हुई घटना

17 नवम्बर 2021: इसी दुकान से करीब 7 लाख की चोरी।
17 जनवरी 2022: इसी दुकान में चोरी का प्रयास।
17 मार्च 2026: इसी दुकान से करीब 64 लाख रुपए के गहने चोरी।

ये भी पढ़ें

Good News: लंबे इंतजार के बाद आई अच्छी खबर, बीकानेर बाईपास से सीधे जुड़ेगा सीकर का रीको क्षेत्र; यह होगा फायदा

Also Read
View All

अगली खबर