11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Railway Underpass: राजस्थान के जिले में 31 अंडरपास स्वीकृत, 9 RUB बनकर तैयार; जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Dausa New RUB: दौसा में रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे की ओर 31 नए आरयूबी स्वीकृत किए हैं। जिनमें से 9 आरयूबी बनकर तैयार हो चुके है।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

May 11, 2026

Railway Underpass

Photo: AI-generated

दौसा। दौसा लोकसभा क्षेत्र में रेलवे फाटकों पर लगने वाले लंबे जाम की समस्या से जल्द ही राहत मिलने वाली है। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से रेलवे की ओर 31 नए रेलवे अंडरपास (आरयूबी) स्वीकृत किए हैं। इन अंडरपासों के निर्माण से दौसा शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैफिक दबाव कम होगा। साथ ही रेलवे फाटकों पर रोजाना लगने वाले जाम से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

दौसा शहर के सबसे व्यस्त मण्डी फाटक, जडाव फाटक और छतरी वाली ढाणी फाटक पर अंडरपास निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा खोर्रा, निमाली, जोपाड़ा, कोलवा, मानोता, भजेडा-दुब्बी, दयालपुरा-बस्सी, हंसमहल-बस्सी और थानागाजी के टहला बाईपास रोड फाटक सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों को भी योजना में शामिल किया गया है।

इनको होगा सीधा फायदा

क्षेत्र में रेलवे फाटकों पर आरयूबी बनने से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और किसानों को सीधा फायदा मिलेगा। लंबे समय से स्थानीय लोग रेलवे फाटकों पर जाम की समस्या से परेशान थे, जिसके कारण कई बार एंबुलेंस और जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होती थीं। रेलवे के इस फैसले को क्षेत्र के विकास और यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

9 रेलवे फाटकों पर निर्माण कार्य पूरा

दौसा लोकसभा क्षेत्र में रेलवे की ओर से कुल 31 रेलवे फाटकों पर अंडरपास स्वीकृत किए गए है। जिनमें से 9 रेलवे फाटकों पर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, कई जगह आरयूबी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा कई जगह जल्द ही रेलवे अंडरपास का काम शुरू होगा। साथ ही आमजन की सुविधा के लिए 8 नए पैदल यात्री अंडरपास (सबवे) भी स्वीकृत किए गए है।

राजस्थान में 2030 तक खत्म होंगे सभी रेलवे फाटक

भारतीय रेलवे पूरे देश में 'मिशन सेफ्टी' अभियान चला रहा है। इसके तहत देशभर के व्यस्त रेलवे फाटकों (लेवक क्रोसिंग) को खत्म कर उनकी जगह अंडरपास और ओवरब्रिज बना रगा है। रेल मंत्री के निर्देशानुसार, इन अंडरपास का निर्माण नई तकनीक से किया जा रहा है, जिससे काम मात्र 12 घंटे में पूरा हो सकता है। राजस्थान समेत पूरे देश के सभी फाटकों को 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य है।

इनका कहना है

इन रेलवे फाटकों पर अंडरपास निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता लंबे समय से कर रही थी। इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
-मुरारी लाल मीणा, सांसद दौसा