श्रीभूतेश्वर गोसेवा समिति डिडवाना के तत्वावधान में महाकाली मन्दिर परिसर लालसोट में संगीतमय भागवत कथा, रामकथा एवं गौ कथा की शुरुआत हुई।
लालसोट. श्रीभूतेश्वर गोसेवा समिति डिडवाना के तत्वावधान में शुक्रवार को रामकृष्ण सत्संग भवन महाकाली मन्दिर परिसर लालसोट में संगीतमय भागवत कथा, रामकथा एवं गौ कथा की शुरुआत हुई। इस अवसर पर श्याम मन्दिर से गाजे -बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।
जो शहर के प्रमुख सड़क मार्गों व बाजारों से गुजरती हुई कथा स्थल पहुंची। यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा वाचक गिर्राज सागर खटवा ने कहा कि कथा श्रवण से पाप दूर होते हैं। कथा 15 अप्रेल तक दोपहर 12 से सायं 5 बजे तक जारी रहेगी। (नि.सं.)
श्याम पाटोत्सव आज से
बांदीकुई. श्रीश्याम मित्र मण्डल एवं नवयुवक मण्डल की ओर से वाटर वक्र्स कॉलोनी में दो दिवसीय 18वां श्रीश्याम मंदिर पाटोत्सव समारोह 8 अप्रेल से शुरू होगा। सुबह सात बजे श्याम मंदिर से शोभायात्रा रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। शाम 8 बजे से अमृत गंगा कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसमें धर्मवीर बृजवासी पहाड़ी, मनीष मिश्रा दौसा, पिंकी सिंधी खैरथल, बाबूलाल द्वारपुरा, जमील चक्रधारी बांदीकुई, कनकलता चित्तौड़ एवं अजय शर्मा दौसा भजनों की प्रस्तुति देंगे। 9 अप्रेल दोपहर 2 बजे भण्डारा होगा।