दौसा

करवा चौथ एक नवम्बर को, बाजारों में सजी दुकानें, खरीदारी करने पहुंच रहीं महिलाएं

पति की दीर्घायु और स्वस्थ रहने की करेंगी कामना  

less than 1 minute read
Oct 30, 2023
लालसोट के जवाहर गंज सर्किल पर करवा चौथ के मौके पर सजी अस्थाई दुकानें।

दौसा. पति की लंबी उम्र की कामना के लिए किए जाने वाले सुहाग पर्व करवा चौथ का पर्व एक नवम्बर को मनाया जाएगा। करवा चौथ पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। पति की दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना के साथ सुहागिन महिलाएं एक नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखेंगी। चौथ के व्रत को लेकर महिलाओं में इतना क्रेज है कि वे अभी से इसकी तैयारियों में जुटी हैं। नव विवाहिताओं में भी इस व्रत को लेकर खासा उत्साह रहता है, शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल में इस व्रत को करती है। वही दूसरी ओर करवा चौथ को लेकर बाजारों में काफी चहल-पहल बढ़ गई है।


सोमवार को शहर के बाजारों में आम दिनों की तुलना में अच्छी भीड़ रही। इसके चलते बाजार गुलजार नजर आने लगे हैं। लालसोट शहर के जवाहरगंज सर्किल करवा बेचने वालों की अस्थाई दुकानें सज गई है, यहां करवा के साथ पूजन सामग्री भी बेची जा रही है। सोमवार को इन दिनों में खासी भीड़ भी नजर आई। करवाचौथ को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं ज्वैलरी और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। इसके अलावा महिलाएं मनपसंद कपड़ों की भी खरीदारी कर रही हैं।

खास महत्व है इस पर्व का

यह पर्व सुहागिन महिला के लिए बेहद अहम माना जाता है। इस दिन विवाहिताएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए निर्जला यानि बिना अन्न और जल के व्रत रखती है। शाम को चन्द्रमा को जल अर्पण करती है। फिर चांद व पति के मुखड़ा को चलनी से देखती है। इसके बाद वे अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती है। चन्द्रमा का दर्शन करने के बाद महिलाएं जल व अन्न ग्रहण करती है।

Published on:
30 Oct 2023 03:25 pm
Also Read
View All