दौसा

गैंगरेप पीडि़ता को न्याय के लिए किरोड़ी लाल का जयपुर कूच, बेनीवाल भी रहेंगे साथ

मीणा के इस कूच को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मीणा की इस सभा ( Alwar Gangrape ) को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित है और उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं...
2 min read
May 14, 2019
Kirodi lal

दौसा।

अलवर जिले में पति के सामने पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार ( Thanagazi Gangrape ) के मामले में पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ( Kirodi Lal Meena ) मंगलवार दोपहर अपने समर्थकों के साथ दौसा से जयपुर के लिए कूच करने वाले हैं। इस कूच में राजेंद्र राठौड़ और हनुमान बेनिवाल भी शामिल होने जा रहे हैं। कूच से पहले किरोड़ी दौसा में संत सुंदरदास स्मारक के पास सभा करेंगे। मीणा के इस कूच को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। मीणा की इस सभा ( Alwar Gangrape ) को लेकर ग्रामीण काफी उत्साहित है और उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। सभा में शामिल होने के लिए ग्रामीणों का सैलाब सभा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। सभा में शामिल होने के लिए लोग भारी संख्या में गाडिय़ों में भर सभा स्थल पहुंच रहे हैं। अभी डॉ किरोडी लाल मीणा सभा स्थल पर नहीं पहुंचे। इस कूच को लेकर मीणा की मुख्य मांग यह है कि मुख्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर आइपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए, मामले की सीबीआइ जांच हो और पीडि़ता को 50 लाख की आर्थिक सहायता मिले। इस मामले को लेकर किरोड़ी लाल मीणा अलवर में भी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।


वहीं इस मामले में किरोडी लाल का साथ देने के लिए रालोपा के हनुमान बेनीवाल भी दौसा पहुंच रहे हैं। बेनीवाल ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। हनुमान बेनीवाल का आरोप है कि नागौर में तैनाती के दौरान देशमुख परिस अनिल एक पुलिसकर्मी के परिवार की सामूहिक हत्या के मामले में संदिग्ध हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार ने उनको अलवर जिले में तैनाती दी है। नागौर में एक प्रेस सम्मेलन में हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया था कि सरकार के इशारे पर डीजीपी ने थानागाजी दुष्कर्म मामले को छिपाया। बेनीवाल ने अलवर पुलिस अधीक्षक पद पर परिस देशमुख की नियुक्ति को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

Updated on:
14 May 2019 02:11 pm
Published on:
14 May 2019 01:47 pm