दौसा

कड़े पहरे में हुई प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा

80.31 प्रतिशत रहे उपस्थित
2 min read
Feb 04, 2019
laboratory-assistant-recruitment-examination
कड़े पहरे में हुई प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा

दौसा. जिला मुख्यालय पर रविवार को कर्मचारी चयन आयोग जयपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा कड़े पुलिस पहरे में हुई। परीक्षा में 80.31 प्रतिशत प्रतियोगी परीक्षार्थी उपस्थित थे। 19.69 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राजवीरसिंह चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए। इनमें 10 हजार 560 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई। इनमें से 8 हजार 481 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2 हजार 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी चाक चौबंद रहे।
गहन जांच के बाद दिया प्रवेश
अधिकांश परीक्षार्थी बाहर के जिलों से आए गए। सुबह से ही परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। केन्द्रों के बाहर चाय व अन्य दुकानों पर भीड़ नजर आई। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई। केन्द्र में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों की गहनता से जांच की गई। प्रत्येक प्राइवेट परीक्षा केन्द्र पर दो-दो व सरकारी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक राजपत्रित अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में लगाया गया। परीक्षा केन्द्रों पर 1 हजार वीक्षक लगाए गए।
एडीएम कार्यालय के रमेश पहाडिय़ा ने बताया कि परीक्षा कराने के लिए तहसीलदारों को परीक्षा उप समन्वयक के रूप में लगाया गया।
सामान रखने के लिए रहे परेशान : बाहर से आए परीक्षार्थी अपने साथ लाए गए बैग, मोबाइल एवं अन्य सामान को रखने के लिए परेशान नजर आए। अधिकांश परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों के बाहर दुकानों पर सामान रखने के लिए 10 से 30 रुपए किराया देना पड़ा।

किसानों की नहीं थम रही परेशानी
शीतलहर एवं कड़ाके की सर्दी में किसानों को अधिक परेशानी हो रही है। जिन किसानों के खेतों में रात के समय पानी भराया जा रहा है, वहां उनको रातभर ठिठुरना पड़ रहा है। रानीवास निवासी लक्ष्मीनारायण मीना ने बताया कि लाहड़ी का बास जीएसएस से रात के बिजली सप्लाई दी जा रही है। इससे उनको रातभर में सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंंने बताया कि बस्सी में सभी किसानों को दिन के समय बिजली दी जाती है, लेकिन यहां पर विद्युत निगम अधिकारियों ने मनमर्जी कर रखी है।
दुब्बी. कस्बे में अचानक मौसम में आए बदलाव से देर सुबह तक कोहरा छाया रहा।इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों ंको वाहनों की हैडलाइट जलाकर गुजरना पड़ा।

Published on:
04 Feb 2019 11:20 am