
सिकंदरा. गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला ने कहा कि सरकार द्वारा लाया जा रहा 54 प्रतिशत आरक्षण का बिल सुरक्षित होगा। इसमें कानूनी पेचीदगी नहीं आएगी। भण्डारी गांव आए कर्नल बैंसला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ओबीसी का वर्गीकरण कर गुर्जर सहित पांच जातियों को पांच प्रतिशत आरक्षण अलग से दिया जाएगा। सरकार सितम्बर माह में मानसून सत्र में इस बिल को विधानसभा में रखेगी। इससे पहले सरकार उन्हें बिल के प्रारुप की जानकारी देगी।
इसके लिए गुर्जर समाज के प्रतिनिधि जल्द ही सरकार के मंत्रियों से वार्ता कर मंथन करेंगे। इससे पहले सरकार किसी भी भर्ती की विज्ञप्ति जारी नहीं करेगी। इसके लिए सरकार ने आश्वस्त किया है। महेन्द्र छावड़ी ने बांदीकुई में गुर्जर छात्रावास की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कैप्टन जगराम गुर्जर, कैप्टन हरप्रसाद गुर्जर, करणसिंह, नरसी डोई, लक्ष्मणङ्क्षसह, सरदारङ्क्षसह फागना, विजयसिंह, बलदेव कसाना, लक्ष्मणङ्क्षसह छावड़ी, रामप्रसाद पटेलवाला आदि थे।
समाज सुधार पर की चर्चा, बैरवा महासभा की बैठक
दौसा. बैरवा महासभा (पंजीकृत) की बैठक बासना में तहसील अध्यक्ष नवलकिशोर बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें समाज सुधार को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने शराबबंदी, मांगलिक कार्यों में फिजूलखर्ची, बाल विवाह, आदि कुरीतियों पर रोक लगाने व शिक्षा व महासभा के सदस्यता अभियान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बाबूलाल बैरवा, महामंत्री धन्नालाल बैरवा, मुकेश, रामकरण, रामफूल, हजारीलाल, लोहडीराम, दयाराम बैरवा सहित कई जने मौजूद थे।
बैठक आयोजित
ढिगारियाभीम. सर्वब्राह्मण युवा परिषद ग्राम इकाई की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर चर्चा की। बैठक में जगदीश ढिगारिया, सुशील सुधारनपाड़ा, अनिल महुखेड़ा, पवन अजाण, धर्मेन्द्र गुढ़ाआशिकपुरा, नरोत्तम अलियापाड़ा एवं रविन्द्र ढिगारिया ने भी विचार व्यक्त किए।
अग्रसेन जयंती की तैयारियों पर चर्चा
महुवा. कस्बे स्थित अग्रवाल सेवा सदन में अग्रवाल युवा संघ की बैठक रविन्द्र सिंघल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान 21 सितम्बर को अग्रसेन जयंती मनाने की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।