दौसा

स्कूल के ताला लगाकर जताया विरोध

शिक्षकों के रिक्त पद भरने की है मांग
2 min read
Jul 07, 2018
school
स्कूल के ताला लगाकर जताया विरोध

बांदीकुई. ग्राम पंचायत गोलाड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय करीरिया की कोठी में शुक्रवार को छात्रों ने शिक्षकों के रिक्त पद भरने एवं शिक्षक को कार्य मुक्त कर अन्यत्र नहीं भेजने की मांग को लेकर मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह विद्यालय खुलने के साथ ही ग्रामीण छात्रों के साथ विद्यालय पहुंच गए।


ग्रामीणों का आरोप है कि यहां कार्यरत एक शिक्षक को अन्यत्र के लिए रिलीव किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इसी बीच पंचायत शिक्षा अधिकारी गोलाड़ा मुन्नीबाई मीणा ने बताया कि उनके पास रिलीव के कोई आदेश नहीं मिले हैं।


यदि ऐसा कोई मामला है तो पहले बच्चों की पढ़ाई के हित को ध्यान में रखते हुए दूसरा शिक्षक लगाए जाने पर ही रिलीव किया जाएगा। इसके अलावा शिक्षकों के रिक्त पद भरने से जुड़ा प्रस्ताव भेजकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा। इस दौरान करीब एक घण्टे तक समझाइश के बाद मामला शांत होने पर विद्यालय का संचालन शुरू हो सका।

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन


दौसा. एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर महिला एवं बालिकाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।इस अवसर पर एनएसयूआई के राष्ट्रीय सदस्य हरि मोहन आजाद, वासुराज मिश्रा, हेमराज जौपाड़ा, देवराज खटाणा, डिप्टी सिंह मीना, भवानी जौपाड़ा, जतन सिंह आदि मौजूद थे।

नांगल राजावतान. कस्बे के संगम ब्रिलिएन्ट साइन्स क्लासेज में अध्ययनरत छात्र मलवास निवासी दिनेश मीना का आईआईटी में चयन हुआ। चयन होने पर शुक्रवार को छात्र का क्लासेज निदेशक डॉ. शिवदयाल शर्मा सहित स्टॉफ व विद्यार्थियों ने स्वागत कर मिठाइयां बांटी। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय पिता अनिल कुमार मीना, प्रधानाचार्य राजेन्द्र मीना, गुरुजी अमन गुप्ता, नवल मीना, मुकेश त्रिवेदी,रोहित शर्मा आदि को दिया है।

Published on:
07 Jul 2018 04:28 pm