दौसा

पांच थड़ी व दो दुकानों के ताले टूटे

चोरों की धमाचौकड़ी

2 min read
Oct 31, 2021
सैंथल कस्बे में शराब की दुकान के टूटे शटर।

बांदीकुई/ ढिगारिया भीम. क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद है। चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती नजर आ रही है। शुक्रवार रात गोलाडा़ के बद्री मोड़ पर चोरों ने धमाचौकडी़ मचाते हुए एक साथ पांच थडियों के ताले तोड़ दिए और उनमें रखे फल व सब्जी पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की वारदात का पता उस समय लगा, जब फल सब्जियों के विक्रेता शनिवार सुबह थडिय़ों पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। साथ ही थडियों में फल सब्जियों के कैरट समेत नकदी गायब मिली। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

संैथल. कस्बे में चोर शुक्रवार रात दो दुुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए का सामान पार कर ले गए। चोर शराब की दुकान के शटर काटकर करीब डेढ़ लाख का सामान ले गए तो बासड़ी बाईपास चौराहे पर मिष्ठान भंडार की एक दुकान का ताला तोड़कर करीब पचास हजार रुपए का सामान ले गए। चोरों ने परचून की एक दुकान का ताला तो तोड़ दिया, लेकिन किसी के जाग जाने पर चोर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थानाधिकारी अजीतसिंह ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद कर लिया जाएगा।

बैंक में चोरी का मामला
लालसोट. देवली गांव स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में गत दिनों सेंध लगा करीब दस लाख रुपए की चोरी की वारदात के बाद आरोपियों द्वारा कुएं में डाली गई खाली तिजारी को शनिवार को लालसोट पुलिस ने निकाल बरामद किया। पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने खाली तिजोरी को एक कुएं में डाल दिया था। जिसे शनिवार को आरोपियों की निशानदेही पर कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल रिमांड पर है, जिन्हे एक नवम्बर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि चोर गत 25 अक्टूबर को देवली गांव में स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में बाथरुम की पट्टियां उखाड़कर करीब 10 लाख रुपए से भरी तिजोरी पार कर ले गए थे। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार इस मामले में गांव से ई मित्र संचालक चंद्रमोहन पांचाल एवं उसके साथी धर्मेन्द्र प्रजापत को गिरफ्तार कर नौ लाख की रकम बरामद की थी।

Published on:
31 Oct 2021 10:32 am
Also Read
View All