दौसा

..राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी राजस्थान की दौसा सीट, लंबे इंतजार के बाद भी नहीं हुआ नाम फाइनल!

..राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी राजस्थान की दौसा सीट, लंबे इंतजार के बाद भी नहीं हुआ नाम फाइनल!
less than 1 minute read
Apr 09, 2019
bjp
bjp

दौसा।

लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Election 2019 ) की रणभेरी बज चुकी है। राजस्थान में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुटी भाजपा के लिए दौसा सीट अब मुसीबत बन गई है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अभी तक भी दौसा लोकसभा क्षेत्र के लिए किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इसी के साथ ही राजनीतिक गलियारों में दौसा सीट चर्चा का विषय बन गई है। दौसा सीट पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा ( Dr. Kirori Lal Meena ) और महवा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ( Om Prakash Hudla ) के बीच पेंच फंसा हुआ है।

वहीं, राजस्थान में कांग्रेस अपने सभी प्रत्याशियों की तस्वीर साफ़ कर चुकी है लेकिन बीजेपी दौसा सीट के चक्कर में अभी तक बचा हुआ एक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई। वैसे राजस्थान में 24 लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों के मुकाबले की तस्वीर साफ़ है। बता दें कि कांग्रेस ने दौसा सीट से सविता मीणा को उतारा है।

दौसा सीट की रस्साकस्सी को लेकर राजस्थान बीजेपी के चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ( Prakash Javdekar ) ने समझाइश का दौर भी चलाया। जावेड़कर ने मंगलवार सुबह पहले राज्यसभा सांसद किरोडी लाल मीणा और उसके बाद निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला से मुलाकात की।

सूत्रों के मुताबिक शाम तक किसी भी एक नेता के नाम को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं, देर रात तक या बुधवार को बीजेपी की दौसा सीट पर फैसला संभव माना जा रहा है। फ़िलहाल दोनों ही नेता अपने-अपने समर्थित दावेदार को टिकट दिलाये जाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Published on:
09 Apr 2019 10:08 pm