दौसा

कमल दीपों से बनाया हिन्दुस्तान का नक्शा

शहीदों को दी श्रद्धांजलि
2 min read
Feb 28, 2019
कमल दीपों से बनाया हिन्दुस्तान का नक्शा
कमल दीपों से बनाया हिन्दुस्तान का नक्शा

रलावता(बडिय़ाल कलां). ग्राम रलावता स्थित शिव मंदिर में बुधवार शाम भाजपा मण्डल आभानेरी अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता के नेतृत्व में भाजपा कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें भाजपाई सहित अन्य लोगों ने कमल दीपों से हिन्दुस्तान का नक्शा बनाकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।


कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाले एयरफोर्स के जवानों की हौसला अफजाई में भारत माता की जय, हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद एवं वंदे मातरम के नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर रामेश्वर प्रसाद, रत्तीराम, हीरालाल, मक्खनलाल, महेन्द्र, केशन्ता गुर्जर, सुनीता देवी, निशा देवी, सुनीता मौजूद थे।


लालसोट. उपखण्ड मुख्यालय पर लाल क्लब स्टेडियम में चल रही पांच दिवसीय स्काउट गाइड मिनी जम्बुरेट जिला स्तरीय प्रतियोगिता रैली में बुधवार शाम बालचरो द्वारा अमर जवान ज्योति बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। राउमावि सोनड के बालकों ने देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां दी।

सम्भागी रोवर हीरालाल एवं साथियों द्वारा बनाई गई अमर जवान ज्योति पर सभी बालचरों ने मोमबत्ती जलाकर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूरा वातावरण देश भक्ति के नारो से गुंजायमान हो उठा। जयपुर मण्डल सहायक राज्य संगठन आयुक्त दामोदरप्रसाद शर्मा, प्रधान स्काउट संघ व पालिका उपाध्यक्ष पुरूषोत्तम जोशी, सीओ स्काउट गाइड विजयलक्ष्मी, स्काउट सचिव श्रीकान्त शर्मा, सियाराम शर्मा, गौरव गोयल, कल्याणप्रसाद महावर, प्रभुदयाल शर्मा, नविता गौतम, बाबूलाल सेन, पवन रेखा शर्मा आदि मौजूद थे।


महेश्वराकला . राजकीय माध्यमिक विद्यालय कालीपहाड़ी मे वार्षिकोत्सव हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत नाटक की प्रस्तुति दी। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सरपंच लालीदेवी प्रधानाचार्य रमेशचन्द्र मीना, बाबूलाल, रामकिशोर, कैलाशचन्द्र सैन, मुकुटबिहारी, श्रीनारायण शर्मा, रमेशचन्द्र बैरवा आदि मौजूद थे।

महुवा. उपखण्ड क्षेत्र के झौंपड़ीन बरखेड़ा गांव में शनिवार से दो दिवसीय सुड्डा दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल के दौरान ढैंढान, खूंटला, जोदयामोडाई, आम का झार्रा की दंगल पार्टियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी । रविवार को दंगल के समापन पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा शिरकत करेंगे।

Updated on:
28 Feb 2019 09:00 pm
Published on:
28 Feb 2019 09:00 pm