
दौसा . शहर के भांकरी रोड पर शुक्रवार सुबह 10 बजे इण्डियन ऑयल कॉर्पेरेशन के पेट्रोल पम्प पर अचानक आग लगने की सूचना पर जिला प्रशासन में हड़कम्प मच गया। चौंकिए मत आग नहीं लगी यह तो पुलिस ने मॉकड्रिल किया था कि सुरक्षा व्यवस्था में कौन सा विभाग फुर्ती दिखाता है और कौनसा विभाग लापरवाही करता है। गम्भीर बात यह है कि किसी भी घटनाक्रम में एम्बुलेंस 108 को समय पर पहुंचना चाहिए, लेकिन यहां सब के बाद में पहुंची।
आंतरिक सुरक्षा की खुली पोल : पेट्रोल पम्प में आग लगने की सूचना देकर किए गए आंतरिक सुरक्षा मॉकड्रिल में कई बड़ी खामियां ंसामने आई। जबकि मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा 20 सितम्बर को जिले में प्रस्तावित है। सदर पुलिस व फायरब्रिगेड के अलावा सभी विभागों की टीमें 15 से 20 मिनट देरी से पहुंची। सबसे गंम्भीर तो ये था कि जिसे समय पहुंचना था वह 108 एम्बूलेंस 20 मिनट बाद पहुंची। वह भी बिना उपचार किट के पहुंची। ऐसे में यदि हकीकत में आग लगी होती तो पीडि़तों की मौके पर प्राथमिक उपचार कैसे हो। जिला प्रशासन की आपदा प्रबंधन टीम पहुंची, लेकिन आग से बचाव के बजाए कपड़े बाढ़ से बचाव के पहन कर पहुंची। इस तरह कई विभागों की लेटलतीफी और लापरवाही सामने आई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक चूनाराम व अतिरिक्त जिला कलक्टर राजवीरसिंह, जिला परिषद सीईओ राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, कोतवालीथाना प्रभारी नरेश कुमार मीना, तहसीलदार देवीसिंह, सहायक अभियंता राजेन्द्र मीना, सहित कईअधिकारी मौके पर पहुंचे।
काली पट्टी बांध कर किया काम
दौसा. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को अपनी मांगों के लिए लैब टेक्निशियन कर्मचारियों ने जिला अस्पताल, सीएससी व पीएचसी में काली पट्टी बांध कर काम किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भारतसिंह मीना ने बताया कि राजस्थान के लैब टेक्निशियन गे्रड पे 4200, मैस भत्ता, 1200 रुपए मूल वेतन का 25 प्रतिशत जोखिम भत्ता, हार्ड ड्यूटी भत्ता 1000 रुपए, पदनाम परिवर्तन सहित कईमांगों के लिए कईवर्षों से संघर्ष कर रहे है, लेकिन सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही है। इस अवसर पर महामंत्री अमरसिंह सैनी ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो आंदोलन के लिए अग्रसर होना पड़ेगा। संघ प्रतिनिधियों ने बताया कि 17 से 18 सितम्बर 17 व 18 सितम्बर को 2 घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। 24 से 26 सितम्बर तक प्रदेश कार्यकारिणी जयपुर में धरना देगी। इसके बावजूद भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो 28 सितम्बर से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
इस अवसर पर दौसा ब्लॉक अध्यक्ष उम्मेदी लाल मीना, महुवा ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, लालसोट अध्यक्ष शिवदयाल गुप्ता, सिकराय ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मीना, बांदीकुई अध्यक्ष सुरेश जागा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णकुमार भाटिया, राजेश मीना, महेन्द्र मीना,राजकुमार शर्मा, हिमांशु बापीवाल, राकेश सैनी, राकेश जांगिड़, कुलदीप शर्मा,बनवारीलाल शर्मा, कैलाश देवतवाल, राजेन्द्र बैरवा, गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।