दौसा

चुनाव के लिए 2 हजार से अधिक वाहनों की आवश्यकता

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2018, 8:31 AM IST
dausa election news
चुनाव के लिए 2 हजार से अधिक वाहनों की आवश्यकता

दौसा ग्रामीण. विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 2 हजार से अधिक वाहनों को लगाकर निर्वाचन विभाग की ओर से तय दर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इन वाहनों को 4 दिसम्बर शाम 4 बजे तक पीजी कॉलेज दौसा पहुंचकर रिपोर्ट करनी होगी। निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के अनुसार 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव मतदान के लिए जिले में 2 हजार 296 वाहनों की आवश्यकता का आकलन है। इसमें ट्रक, मिनी ट्रक, बस, मिनी बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं जीप आदि शामिल हैं। इन वाहनों के लिए तय दर से भुगतान किया जाएगा।

इसमें प्रतिदिन के हिसाब से कान्ट्रेक्ट केरिज बस के लिए 2500 रुपए, स्टेट केरिज बस के 1850, ऑटो रिक्शा के 275, जेसीबी के 3500, मिनी के्रन के 2500, ट्रक के 1000, टै्रक्टर-ट्रॉली के 400, टाटा मेजिक व मेक्सिमो के 550, मेक्स केब, बोलेरो, कमाण्डर, जीप आदि के 1100, लग्जरी टैक्सी के 1350 व 1100, 900 आदि, कान्टे्रक्ट केरिज मिनी बस के 1450 एवं स्टेट केरिज मिनी बस के लिए 1100 रुपए की दर निर्धारित की गई है। इसके अलावा इन वाहनों को प्रति किलोमीटर निर्धारित तय दर के हिसाब से डीजल के लिए अलग से भुगतान मिलेगा।


वहीं अन्य जिलों से आने वाले वाहन चालक एवं खलासियों को 250 रुपए रात्रि विश्राम भत्त्ता देय होगा। ऐसे में जिले के वाहनों को तीन दिन एवं अन्य जिलों से आने वाले वाहनों को अधिकतम चार दिन का भुगतान किया जाएगा।


इधर, प्रत्याशियों को भी वाहनों की तलाश है। प्रचार-प्रसार के लिए महंगी दरों पर वाहनों का अनुबंध किया जा रहा है। खासकर मतदान के दिन अधिक दर है, क्योंकि अधिकतर वाहनों को प्रशासन ने अधिग्रहित कर लिया है। ऐसे में उम्मीदवार वाहनों के लिए परेशान हो रहे हैं।


अधिग्रहण कर रहे हैं


विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों को 4 दिसम्बर को पीजी कॉलेज दौसा में पहुंचकर रिपोर्ट करनी है। इसके लिए विभाग की ओर से वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है।
आरके गर्ग, जिला परिवहन अधिकारी, दौसा

Published on: