दौसा

दूषित भोजन के सेवन से सौ से अधिक लोग बीमार

शादी समारोह में खाई थी मिठाई

2 min read
Jul 20, 2021
दूषित भोजन के सेवन से सौ से अधिक लोग बीमार

मानपुर(दौसा). कस्बे के समीपवर्ती गांव मुरलीपुर में आयोजित शादी समारोह में सोमवार को दूषित खाना खाने से करीब 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। उनको उल्टी, दस्त व पेट दर्द की शिकायत के बाद राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर सहित अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। साथ ही और भी लोगों के बीमार होने की जानकारी बताई जा रही है।


कोरोना गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति है, लेकिन इस समारोह में 50 से अधिक लोग एकत्र हुए। डॉक्टर नीरज बैरवा के मुताबिक मुरलीपुर गांव में शादी बताई जा रही है, जहां सभी रिश्तेदार व गांव के लोगों ने खाना खाया। उसके बाद सभी को उल्टी दस्त की शिकायत हो गई। सोमवार को लगभग 20 लोग स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे थे। जिनका उपचार कर छुट्टी दे दी गई थी।


मंगलवार को भी गांव में अन्य लोग बीमार होने की सूचना मिली है। इस पर मेडिकल टीम के साथ गांव में पहुंच कर करीब 60 लोगों का उपचार किया गया है। अन्य बीमार लोगों का भी जिला अस्पताल व अन्य जगह उपचार करवाया गया। अभी गांव में स्थिति पूरी कंट्रोल में है। मुरलीपुर गांव का सर्वे किया जा रहा है। घर-घर जाकर लोगों का चेकअप कर दवाइयां दी जा रही है। सरपंच गुलाब बैरवा ने बताया कि मुरलीपुर गांव में लड़की की शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन किया था। इसके बाद दर्जनों लोगों को उल्टी-दस्त व पेट दर्द शुरू हो गया।


सभी लोग अलग-अलग जगह पर उपचार करवा रहे हैं। मंगलवार को भी गांव में मेडिकल टीम द्वारा सर्वे कर सभी का उपचार व दवाइयां दिलवाई गई है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ अमित मीणा नेे बताया फूड प्वाइजनिंग होने की सूचना मिली थी। जिस पर मेडिकल टीम को गांव में भिजवा कर सभी का उपचार करवाया जा रहा है। अभी स्थिति नियंत्रण में हैं। भोजन के सैंपल लिए जा रहे हैं।

Published on:
20 Jul 2021 09:41 pm
Also Read
View All