
लालसोट/ दौसा. रामगढ पचवारा थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा में मानवता का शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव के ही एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली 11 वर्षीय एक नाबालिग बालिका को हवस का शिकार बना डाला। मामले की जानकारी मिलते ही हरकत में आई रामगढ पचवारा पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी राजपाल चौधरी ने बताया कि सोमवार को नाबालिग के माता-पिता उसकी दादी का इलाज कराने के लिए लालसोट आ गए थे। इस दौरान उसका पड़ौसी बबलू उर्फ विजेन्द्र(19) पुत्र लोहड़ीराम मीना शाम करीब 6 बजे नाबालिग के घर पहुंच गया। उस वक्त नाबालिग वक्त वहां नाबालिग तीन छोटे बालकों के साथ खेल रहीथी। आरोपित युवक ने तीन छोटे बालकों को किसी बहाने घर से बाहर भेज दिया। युवक ने मौका देख कर नाबालिग को हवस का शिकार बना डाला।
घटना के करीब दो घंटे बाद गांव पहुंचे माता - पिता को नाबालिग ने घटना की जानकारी दी तब तक आरोपित युवक गांव से फरार हो गया। इधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गईऔर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव को भी मामले की जानकारी दे दी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपित युवक की तलाशी के लिए थाना प्रभारी ने एएसआई हरदयाल, बसवीर, संदीप, राजेन्द्र मीना, राजेन्द्र आलोरिया व हरिकशन पुलिस कर्मियों एक दल गठित किया। मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना मिलने पर आरोपी युवक को झापदा नदी से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारभिंक पूछताछ में आरोपित ने वारदात करने की बात कबूल ली।
इधर इस घटना के बाद बालिका के जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना पर कोतवाली से सब इन्सपेक्टर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस पहुंच गई। चिकित्सकों द्वारा बालिका को जयपुर करने के बाद महिला कांस्टेबल दौसा से भेजी गई।
जयपुर में चल रहा है इलाज
पीडि़ता के रक्तस्राव अधिक होने से परिजन पहले तो उसके इलाज के लिए सोमवार रात्रि करीब आठ बजे रामगढ पचवारा सीएचसी ले गए। इस दौरान रामगढ पचवारा पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई, लेकिन वहां पीडि़ता के इलाज की उचित व्यवस्था नहीं होने के चलते उसे लालसोट महिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।
जहां भी महिला चिकित्सक नहीं होने से उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। नाबालिग की तबीयत अधिक खराब होने से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां जयपुर के जे.के लोन चिकित्सालय में उसका इलाज जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता का मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से चेकअप व डीएनए जांच कराई गई है। (नि.प्र.)