दौसा

नए औद्योगिक क्षेत्र की शीघ्र होगी स्थापना -मीना

New industrial area will be established soon: विकास कार्यों का लोकार्पण व नवक्रमोन्नत बालिका माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन
2 min read
Jan 12, 2020
नए औद्योगिक क्षेत्र की शीघ्र होगी स्थापना -मीना
नए औद्योगिक क्षेत्र की शीघ्र होगी स्थापना -मीना

लालसोट. डिडवाना कस्बे में शनिवार को उद्योग मंत्री परसादीलाल मीना ने विभिन्न विकास कार्योंका लोकार्पण व नवक्रमोन्नत बालिका माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। समारोह में उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा क्षेत्र में आर्थिक खुशहाली लाने के लिए उद्योग धंधों को बढ़ावा दिया जाएगा। शीघ्र ही डिडवाना रीको एरिया के साथ एक अन्य औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की जाएगी।इसके लिए 250 बीघा जमीन की तलाश की जा रही है।

New industrial area will be established soon

उम्मीद है कि मार्च माह तक इसकी स्वीकृति भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पीली का खाना से मुख्य आबादी तक 80 लाख रुपए की लागत से बनने वाले एक किमी लंबे विकास पथ से लोगों को लालसोट तक आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस विद्यालय को शीघ्र ही उ"ा माध्यमिक में क्रमोन्नत किया जाएगा। लालसोट व रामगढ़ पचवारा में सरकारी गोशालाएं खोली जाएंगी और भूतेश्वर गोशाला की भी सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। उद्योग मंत्री ने विद्यालय में विज्ञान संकाय खुलवाने व विद्यालय परिसर में टाइल्स लगाए जाने का भी आश्वासन दिया। सरपंच दीपक पटेल व प्रधानाचार्य मदन पारीक ने अतिथियों का स्वागत किया।

सामूदायिक भवन, खेल मैदान की चारदीवारी व नवक्रमोन्नत विद्यालय का उद्घाटन

उद्योग मंत्री ने विकास पथ का शिलान्यास, पीली का खाना पर सामूदायिक भवन, रैगरान बस्ती में सामुदायिक भवन, राउमावि के खेल मैदान की चारदीवारी व नवक्रमोन्नत राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रामबिलाश खेमावास, जिला परिषद सदस्य बृजमोहन शर्मा, पंचायत समिति सदस्य कमलेश महावर, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, राजेन्द्र पांखला, अशोक उपाध्याय, उप सरपंच रमसीलाल सैनी, सत्यनाराचयण चौपडय़ा,नरेन्द्र पंडा, राधामोहन मिश्रा, सत्यनारायण बोहरा, बद्री चौपडय़ा, बद्रीलाल मीना, सुरज्ञान शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंदनारायण माली, विष्णु शेखर, कल्याण पंडा, राकेश सामोत्या, सत्यनारायण बोहरा आदि थे। (नि.प्र.)

New industrial area will be established soon

Published on:
12 Jan 2020 08:57 am