दौसा

लालसोट नगर पालिका मेें चुनकर पहुंची नौ महिला पार्षद करोड़पति

कुल 14 पार्षद करोड़पति चुने गए

2 min read
Dec 15, 2020
लालसोट नगर पालिका मेें चुनकर पहुंची नौ महिला पार्षद करोड़पति

लालसोट (दौसा). नगर पालिका चुनाव परिणामों में इस बार करीब आधे वार्डों में महिला पार्षदों की जीत के साथ ही सम्पत्ति के मामले में भी नवनिर्वाचित महिला पार्षदों का ही दबादबा है। पालिका चुनावों में इस बार 35 में से 17 वार्डों में महिला प्रत्याशी विजयी हुई है।
नामांकन के दौरान पेश की जानकारियों के अनुसार इस बार कुल 14 करोड़पति पार्षद चुनकर पालिका में पहुंचे है। इन करोड़पति पार्षदों में नौ महिला पार्षद हैं। सर्वाधिक संपति वार्ड 35 से निर्वाचित भाजपा पार्षद एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी की पत्नी पुष्पा शर्मा के पास 14 करोड़ 63 लाख रुपए है। जबकि उनसे कम वार्ड 28 से निर्वाचित भाजपा पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल बैनाड़ा की पत्नी मीना जैन के पास 12 करोड़ की संपति है।
इसके अलावा वार्ड पांच जीती निर्दलीय पार्षद विमला शर्मा के पास दो करोड़ 96 लाख, वार्ड सात से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद के पास तीन करोड़ 58 लाख, वार्ड 10 से पार्षद रक्षा मिश्रा के पास पांच करोड़ 70 लाख, वार्ड 16 से निर्वाचित भाजपा पार्षद धनेशदेवी जैन 6 करोड़ 46 लाख, वार्ड 23 से भाजपा पार्षद नुपुर शर्मा के पास 2 करोड़ 30 लाख, वार्ड 33 से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद कृष्णा शर्मा के पास एक करोड़ 38 लाख और वार्ड 34 से निर्दलीय गीता देवी के पास 4 करोड़ 40 लाख रुपए की सम्पत्ति हैं।
इनके अलावा पुरुष पार्षदों में वार्ड तीन से कांग्रेस पार्षद टेकचंद मालिया के पास पांच करोड़ 48 लाख, वार्ड 19 से निर्वाचित कांग्रेस पार्षद राजेश कुमार सैनी के पास एक करोड़ 48 लाख,वार्ड 22 से भाजपा पार्षद कन्हैयालाल सैनी के पास चार करोड़ 13 लाख, वार्ड 24 से भाजपा पार्षद छोटूलाल सैनी के पास दो करोड़ और वार्ड 25 से निर्वाचित भाजपा के लक्ष्मीनारायण शर्मा के पास 4 करोड़ रुपए मूल्य की सम्पत्ति हैं।

चार पार्षद मात्र साक्षर
नगर पालिका चुनाव परिणामों में इस बार अधिकांश पार्षद शिक्षित ही चुने गए है। कुल 35 वार्डो में मात्र चार पार्षद ही साक्षर चुने गए हैं। कई पार्षद तो स्नातक या स्नातकोत्तर भी हैं। वार्ड एक से चुनी पार्षद अदिति शर्मा, वार्ड 11 से चुनी रीना महावर, वार्ड 11 से चुनी रेखा हाडा, वार्ड 23 से चुनी नुपुर शर्मा और वार्ड 33 से कृष्णा शर्मा स्नातकोत्तर हैं।
जबकि वार्ड तीन से चुने टेकचंद मालिया एलएलबी, वार्ड 14 से चुने सद्दाम हुसैन, वार्ड 18 से चुने सुरेश कुमार सैनी, वार्ड 20 से चुने हंसराज, वार्ड 25 से चुने लक्ष्मीनारायण शर्मा, वार्ड 26 से चुने जयप्रकाश माली, वार्ड 29 से चुने रमेश वर्मा, वार्ड 31 से चुनी विजेयता जैन, वार्ड 32 से चुने विजय गुर्जर और वार्ड 17 से चुने चिराग जोशी स्नातक हंै।

Published on:
15 Dec 2020 10:56 am
Also Read
View All