रेलवे कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया।
बांदीकुई. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से मंगलार को रेलवे कॉलोनी स्थित यूनियन कार्यालय में मजदूर दिवस मनाया गया। मण्डल संयुक्त सचिव माघवेन्द्रसिंह टोनी ने कहा कि देशभर में सरकारी क्षेत्र में एक करोड़ से अधिक कार्मिकों के पद रिक्त चल रहे हैं। दिहाड़ी मजदूर एवं किसानों को वर्षभर का रोजगार नहीं मिल रहा है। ट्रेड यूनियनों को कमजोर करके मालिकों को मनमर्जी के अनुसार नौकरी पर रखने व हटाने के अधिकार देकर नई दिशा में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर नई नीति में पेंशन गारंटी, न्यूनतम वेतन एवं फिटमेंट फैक्टर में संशोधन पर सरकार कोई निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आहवान किया।
इस मौके पर ललित किशोर कसाना, यातायात शाखा अध्यक्ष प्रहलाद सैनी, सचिव मानसिंह गांगुली, लोको शाखा अध्यक्ष अनिल विजय, सचिव किशनलाल, इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष धर्मसिंह बैंसला, सचिव संजय भटनागर, किशनलाल, विजयसिंह, दिनेश सैनी, हरिसिंह यादव, रामावतार, बृजमोहन, दिनेश, मोहन, मदनलाल, रामप्रसाद, श्यामलाल, ालक्ष्मीनारायण, ओमप्रकाश, सुरेन्द्र कसाना, हेमराज एवं बलवीरसिंह ने भी विचार व्यक्त किए।
इसी प्रकार उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की ओर से मण्डल उपाध्यक्ष रामकिशोर मीणा के नेतृत्व में मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों ने जम्मूतवी अजमेर पूजा एक्सप्रेस के स्टेशन पहुंचने पर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं रेलकर्मियों की लम्बित मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। इस मौके पर लोकेश नारद, डीएन तिवारी, कैलाश मेघवाल, दामोदर सैनी, रघुवीरसिंह, रत्तीराम एवं हरिवल्लभ गुर्जर ने भी विचार व्यक्त किए।
भजनों पर झूमे श्रोता
बडिय़ाल कलां. चोरवाडा गांव के झाबरा होड्या के बास स्थित रामेश्वरम् महादेव मंदिर में सोमवार शाम भजन संध्या हुई। मिंटू सैनी ने बताया कि भजन संध्या की शुरुआता हेमलता सैनी ने गणेश वंदना के साथ की। खेलंता सैनी एवं लाडबाई ने बालाजी एवं शंकर भगवान पर आधारित भजनो की प्रस्तुति दी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सीमा देवी सैनी, झाबराराम,राजेश सैनी, मोहरपाल, बदरीप्रसाद सैनी, भगवान सहाय एवं छोटेलाल भी मौजूद थे। जहां भगवान की झांकी सजाई गई। कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।