दौसा

अब सड़क पर बाइक से पटाखा फोड़ने वालों की खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

Bullet Pataka Loud- थाना अधिकारी ने बताया कस्बे में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हेलमेट वितरित कर लोगों से रोड सेफ्टी नियम पालना करने की अपील की जाएगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2024, 2:02 PM IST
bullet_bile.jpg

Bullet Pataka Loud- राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई थाना परिसर में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। इसमें व्यापार संगठन, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक शामिल हुए। बैठक के दौरान लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थाना अधिकारी सुरेन्द्र मलिक ने लोगों को सिविजन एप की डाउनलोड करने की अपील की। जिससे आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी लोग मोबाइल से ही दे सके। साथ ही होली पर्व को सद्भावना पूर्वक मनाने व भाईचारा कायम रखने की बात कही गई। बैठक के दौरान साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया।

थाना अधिकारी ने बताया कस्बे में बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान हेलमेट वितरित कर लोगों से रोड सेफ्टी नियम पालना करने की अपील की जाएगी। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के बाद बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में ई-रिक्शा चालकों के रूट निर्धारित करने, किराया, पार्किंग व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसको लेकर नगरपालिका से पत्र व्यवहार करने की भी बात कही गई। उन्होंने बताया कि बाइक से पटाखे चलाने वाले, मनचलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on: