दौसा

पोषाहार का हाल: आटे में कीड़े, दाल में झींगर

लवाण कस्बे के मोहनपुरा रोड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला
2 min read
Sep 19, 2017
mid day meal
mid day meal

लवाण. कस्बे के मोहनपुरा रोड पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हाल बेहाल है। छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले जिस पोषाहार से रोटी बनाई जाती है, उस आटे में कीड़े मिले। छात्राओं ने बताया कि दाल में झींगर तो रोटी में कंकर आ जाते हैं।


सोमवार को रोटी नहीं बनाने से खिचड़ी खाकर ही संतोष करना पड़ा। भगोने को भी साफ नहीं किया जाता है। शौचालय में गंदगी होने से बदबू के कारण विद्यार्थियों ठहरना मुश्किल हो रहा है। जंगली पेड़ उगने से जहरीले जीव-जन्तु के काटने का डर सताता है।


घर से लाते हैं पानी
विद्यालय में दो साल से पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों को पीने का पानी घर से बोतलों में पानी भरकर लाना पड़ता है। अध्यापिका रेखा चावला ने बताया कि पानी नही होने से परेशानी होती है। भोजनालय में साफ-सफाई करने का काम कुक हेल्पर का है। डिब्बों के अभाव में मसाले व अन्य खाद्य सामग्री प्लास्टिक की थैली में ही रखते हैं। प्रधानाचार्य अशोक बंसल ने बताया कि कुक हैल्पर के परिवार में मौत होने से वह अस्त-व्यस्त चल रही है। समय पर आना नहीं हो रहा है। आटे में कीड़े हैं तो दूसरा आटा मंगवाकर ही बालकों को पोषाहार दिया जाएगा।


स्कूल अध्यक्ष के खिलाफ निदेशक को भेजी शिकायत


दौसा. शहर के पायलट नगर स्थित एक एकेडमी स्कूल के अध्यक्ष के खिलाफ गड़बडिय़ों, अनुशासनहीनता बरतने व समिति /संस्था के रुपए का गबन करने के मामले की जांच के लिए एक जने ने माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के निदेशक को शिकायत भेजी है। पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत कर गबन का मामला दर्ज कराने की मांग की है।

सचिव व प्रधानाध्यापक राजेश शर्मा ने बताया कि स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष ने समिति व विद्यालय के संचालन में अपने कुछ मिलने वाले लोगों के साथ मिलकर मनमानी व मनमर्जी पूर्ण तरीके से कार्य करते हुए कई गड़बडिय़ां की है। विरोध करने पर उनको व समिति के कई सदस्यों को स्कूल आने से रोक दिया। उन्होंने गबन का मामला दर्ज कराने के लिए एसपी को भी ज्ञापन सौंपा है।

Published on:
19 Sept 2017 09:08 am