दौसा

अधिकारियों ने जवानों के साथ किया फ्लैग मार्च

दुकानें की सील

2 min read
May 22, 2021
लालसोट में फ्लैग मार्च करते अधिकारी व जवान।

दौसा. लालसोट शहर व ग्रामीण इलाकों में लॉकडाउन की पालना को लेकर पुलिस की क्यूआरटी टीम का दस्ता भी लालसोट पहुंच गया। इस मौके पर क्यूआरटी के जवानों ने लालसोट एसडीएम गोपाल जांगिड़ की अगुवाई मेेंं लालसोट शहर के साथ कई गांवों में फ्लैग मार्च किया। टीम ने बस स्टैण्ड, अशोक सर्किल, झरंडा चौक, सर्राफा बाजार, कोथून रोड, गंगापुर रोड व न्यू कालोनी में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान सात दुकानें खुली हुई मिलने पर पालिका कर्मियों ने मौके पर सील करने की कार्रवाई की। पालिका की ईओ सीमा चौधरी, पुलिस थाना प्रभारी राजवीर सिंह राठौड़, कनिष्ठ अभियंता सुरेश शर्मा, सीताराम सैनी एवं गोपाल सैनी समेत कई कार्मिक मौजूद रहे।

सिकंदरा . मानपुर वृत्ताधिकारी संतराम मीना एवं सिकंदरा थाना प्रभारी कमलेश कुमार मीना ने सिकंदरा थाने से सिकंदरा गांव, सिकंदरा चौराहे तक फ्लैग मार्च किया। इस दौरान राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस के अधिकारियों ने बिना अनुमति के पांच दुकानें खुली मिलने पर सील करने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी इन दुकानों पर संचालक बिना अनुमति के दुकानों के अंदर ग्राहकों को भरकर सामान बेच रहे थे। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ भी चालान किया। सिकंदरा चौराहे पर फ्लैग मार्च शुरू करते ही कई संचालक दुकानों को बंद कर भाग गए।

मेहंदीपुर बालाजी. राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जारी लॉक डाउन के आदेश की पालना में बालाजी थाना पुलिस ने मानपुर डीएसपी संतराम मीना एवं कार्यवाहक बालाजी थाना प्रभारी मुकेश गुर्जर के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बालाजी कस्बे में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।


कार्रवाई की
रामगढ़ पचवारा(लालसोट). प्रदेश व्यापी लॉकडाउन की पालना के लिए रामगढ़ पचवारा उपखण्ड प्रशासन सख्त नजर आया। एसडीएम सरिता मलहोत्रा ने बताया कि शुक्रवार को तहसीलदार सुधारानी मीणा एवं नायब तहसीलदार धन्नालाल बैरवा की अगुवाई में राजस्व विभाग के एक दल ने बिदरखां, बीलका, राणौली, भयपुर एवं सोनड समेत कई समेत कई गांवो का दौरा कर 11 दुकानदारो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार हजार एक सौ रुपए का जुर्माना भी वसूला।

Published on:
22 May 2021 01:15 pm
Also Read
View All