दौसा

बाजारों में निकले अधिकारी, दुकानों के शटर डाउन कर भागे व्यापारी

एसडीएम ने पांच दुकानों को किया सीज

2 min read
Apr 23, 2021
लालसोट के आजाद चौक क्षेत्र में पैदल मार्च करते अधिकारी

लालसोट. जन अनुशाासन पखवाड़ा के दौरान भले ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लोगों को घरों में ही रहने की समझाइश में जुटे हो, लेकिन कुछ दुकानदारों व लापरवाह लोगों की वजह से क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा नहीं जा सका है। प्रशासन की ढिलाई का कुछ लोग लाभ उठाते हुए अपने साथ अन्य जनों की जान भी खतरे में डालने से बाज नहीं आ रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा लालसोट शहर में देखा गया। इस दौरान बाजारों में एसडीएम गोपाल जांगिड़, एसीएम मिथलेश मीना व ईओ सीमा चौधरी पुलिस जाप्ते व पालिका दस्ते के साथ बाजारों में निकले तो हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम ने गणगौरी बाजार, झरंडा चौक, बौली का बाजार और कुम्हार पाड़ा क्षेत्र में बिना अनुमति खुली मिली पांच दुकानों को मौके पर ही बंद कराते हुए सीज कर दिया। इसके अलावा बाजारों कफ्र्यू के दौरान घूमने वालो के भी चालान काट जुर्माना भी वसूला गया। पालिका के सफाई निरीक्षक बनवारीलाल, सीताराम सैनी एवं गोपाल सैनी समेत कई कार्मिक भी मौजूद रहे।

कारोबार चालू, दुकानों पर लिखे मोबाइल नंबर
लालसोट. प्रदेश मे जन अनुशासन पखवाड़ा व सख्त कफ्र्यू लागू होने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने जैसे तैसे अपना माल बेचने के लिए कई जुगत लगा ली है। दुकानदार प्रशासन की निगाहों से बचने के लिए दुकानों का शटर डाउन कर अंदर अपना कामकाज कर रहे हैं। इसके अलावा कई दुकानदार तो शटर बंद कर दुकानों के आस पास ही जमा रहते हैं और ग्राहक आने पर शटर खोल सामान देते है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का दल पहुंचने पर ये दुकानदार बाजारों से गायब हो जाते हैं और कुछ देर बाद पुन: दुकानों के इर्द गिर्द जमा हो जाते है। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने अपना कारोबार घर से ही करना शुरू कर दिया है और दुकानों पर अपने मोबाइल नंबर चस्पा कर दिए हैं। इससे ग्राहक उनसे संपर्क कर सके। बाजारों में किराणा, दूध,फल, सब्जी व खाद्य सामग्री की दुकानों को अनुमित मिलने के बाद कपड़ा, रेडिमेड, सिलाई, मोबाइल, ओटो पाट्र्स, मणिहारी सामान, सौन्दर्य प्रसाधन, इलेक्ट्रॉनिक्स व फर्नीचर कारोबार से जुड़े दुकानदार खासे नाराज हैं। दुकानदारों ने बताया कि गत वर्ष भी शादी समारोह का सीजन कोरोना की भेंट चढ़ गया था।

Published on:
23 Apr 2021 01:59 pm
Also Read
View All